देश की इस महिला आईपीएस ने रच दिया नया इतिहास, जानकर आप हो जाएंगे हैरान…

देश की बेटियां दुनियाभर में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रही हैं।

इसी कड़ी में यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक पहुंचकर नया कीर्तिमान रचा है।

आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार

उत्तराखंड के देहरादून में आईटीबीपी की डीआईजी पद पर तैनात अपर्णा ने दक्षिणी ध्रुव पर देश और आईटीबीपी का झंडा फहराया।

वह 30-35 किग्रा वजन लेकर बर्फ पर 111 मील की दुर्गम यात्रा कर दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली देश की पहली महिला आईपीएस हैं।

अपर्णा ने 4 जनवरी को अंटार्कटिका के केंद्रीय आधार शिविर से चढ़ाई शुरू की थी और 13 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजे वहां पहुंचीं। -40 डिग्री तापमान में स्नो ट्रेकिंग और स्कींइग करना बड़ी चुनौती था, लेकिन वह घबराए बिना आगे बढ़ती रहीं।

वह प्रतिदिन 20-25 किमी दूरी तय करती थीं। उन्होंने दस सदस्यीय दल के साथ चढ़ाई की। उनके साथ दो विशेषज्ञ भी थे। अभियान खत्म कर उन्हें जमीन तक पहुंचने में चार से पांच दिन लगेंगे। वह 20 जनवरी तक भारत लौट सकती हैं।

सीबीआई में खाली है अभियोजन निदेशक का पद, मांगे गए आवेदन…

अपर्णा का अगला लक्ष्य उत्तरी अमेरिका के अलास्का में माउंट डेनाली है। इस अभियान पर वह जुलाई, 2019 में निकलेंगी।

इसके अलावा उनकी नजरें अप्रैल, 2019 में दक्षिणी ध्रुव जाने पर भी हैं।

इसके बाद वह एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम करेंगी। पूरी दुनिया में गिनेचुने लोग ही हैं, जिनके पास यह दोनों खिताब होंगे।

अपर्णा कुमार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी हैं।

दो बार असफल होने के बाद तीसरी बार में उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया था, जिसे पाना हर पर्वतारोही का सपना होता है।

वह अब तक विश्व के सात महाद्वीपों में से साउथ अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप और अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर तक पहुंच चुकी हैं।

अपर्णा कुमार 2002 बैच की यूपी कैडर की आईपीएस हैं। वह मौजूदा समय में आईटीबीपी में डीजी के पद पर तैनात हैं।

उनके पति 2002 बैच के आईएएस संजय कुमार इस समय यूपी में नगर विकास सचिव हैं।

LIVE TV