
आपको यह जानकर अंचभा होगा, लेकिन यह सच्चाई है। एक महिला बिना खाना खाए 33 वर्षों से जिंदा है और पूरी तरह स्वस्थ भी है। इस महिला की अनूठी शारीरिक विशेषता को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं।
यह घटना छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखंड के बरदिया गांव में रहने वाली 44 साल की पल्ली देवी की है। आप इसे कुदरत का करिश्मा कहें या कुछ और, लेकिन इस महिला ने 11 वर्ष की उम्र में अचानक अन्न त्याग दिया।
परिवार के लोगों की मानें तो पिछले 33 सालों से लगातार उसने अन्न-जल को मुंह तक नहीं लगाया और केवल चाय के सहारे जिंदा है। आस-पास के इलाके में लोग इसे ‘चाय वाली चाची’ के नाम से पहचानते हैं।
छठी कक्षा से छोड़ दिया था खाना बता दें पल्ली अपने पिता के घर पर रहती हैं। इस बारे में उनके पिता रतिराम बताते हैं कि पल्ली जब छठी कक्षा में थी, तभी से उसने भोजन को कभी हाथ नहीं लगाया।
उन्होंने कहा, “यह घटना अचानक घटी। हमारी बेटी कोरिया जिले के जनकपुर में पटना स्कूल की ओर से जिलास्तरीय टूर्नामेंट खेलने गई थी।
वहां से लौटने के बाद उसने अचानक खाना-पीना त्याग दिया। पहले तो एक-दो माह तक उसने बिस्किट, चाय और ब्रेड लिया। उसके बाद उसने धीरे-धीरे बिस्किट और ब्रेड भी खाना छोड़ दिया।
गरीबी के कारण पीती है काली चाय गांव के पूर्व सरपंच बिहारी लाल राजवाड़े ने कहा, “सन 1994 में जब मैं सरपंच बना था, उसी समय से पल्ली को जानता हूं। पल्ली सिर्फ चाय पर पलती है।
गांव वाले उसे आस्था की नजर से देखते हैं। मुझे पता चला कि पहले तो वह दूध वाली चाय पीती थी, लेकिन गरीबी के कारण घर में रोजाना दूध आना बंद हो गया तो उसने प्रण कर लिया कि अब काली चाय ही पिएगी।
इस समय के सबसे सफल डायरेक्टर बनाएंगे, टाइगर श्रॉफ के संग 100 करोड़ी की फिल्म
“डॉक्टर भी हैं हैरान
सिर्फ चाय पीकर जिंदा रहने वाली इस महिला के बारे में जानकर डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टरों का कहना है कि, “मेडिकल साइंस के मुताबिक ऐसा संभव नहीं है।
इसलिए पल्ली को समूचे शरीर की जांच करवानी चाहिए।” पल्ली के छोटे भाई ने बताया, “जब से मैंने होश संभाला है, अपनी बहन को 33 साल से इसी तरह देखता आ रहा हूं। चाय भी वह दिन ढलने के बाद पीती है।