संविधान को मिटाने की साजिश को सफल नहीं होने दूंगा: राहुल गाँधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग भारत के संविधान का अस्तित्व मिटाने की साजिश रच रहे हैं, उनको वह और उनकी पार्टी कामयाब नहीं होने देंगे।

राहुल गाँधी

राहुल गांधी ने संविधान दिवस के मौके पर ट्वीट के जरिए कहा, “भारत का संविधान हमारे संघर्ष और अस्तित्व, दोनों की पहचान है। यह हमारा दर्शन और गौरव है। इसके रंग हमारे रंग हैं।”

उन्होंने कहा, “जो इसका अस्तित्व मिटाने की साजिश रच रहे हैं, उनको मालूम हो कि न तो उनमें क्षमता है और न ही मैं और कांग्रेस पार्टी उनको वैसा करने की अनुमति देंगे।”

सियासी अखाड़े में तब्दील हुआ अयोध्या… उद्धव ठाकरे ये हुंकार सबको जाननी चाहिए क्योंकि CM योगी भी रडार में हैं

राहुल गांधी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान के दौरान भाजपा और आरएसएस पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाते रहे हैं।

राज्यपाल ने 26/11 पर किया विवादस्पद ट्वीट, जानें उसके बाद क्या हुआ?

देश का संविधान 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया गया था, इसलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। हालांकि संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।

देखें वीडियो:-

LIVE TV