आज का इतिहास : हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष “पृथ्वीराज कपूर”

पृथ्वीराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लायलपुर और लाहौर (पाकिस्तान) में रहकर पूरी की। पृथ्वीराज के पिता दीवान बशेस्वरनाथ कपूर पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। बाद में उनके पिता का तबादला पेशावर में हो गया। पृथ्वीराज ने अपनी आगे की पढ़ाई पेशावर के एडवर्ड कॉलेज से की। साथ ही उन्होंने एक वर्ष तक क़ानून की पढ़ाई भी की लेकिन बीच में ही उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी, क्योंकि उस समय तक उनका रुझान थिएटर की ओर हो गया था।
आज का इतिहास : हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष "पृथ्वीराज कपूर"
पृथ्वीराज कपूर का महज 18 वर्ष की उम्र में ही विवाह हो गया और वर्ष 1928 में अपनी चाची से आर्थिक सहायता लेकर पृथ्वीराज कपूर अपने सपनों के शहर मुंबई पहुंचे।
पृथ्वीराज कपूर 1928 में मुंबई में इंपीरियल फ़िल्म कंपनी से जुडे़ थे। वर्ष 1930 में बीपी मिश्रा की फ़िल्म ‘सिनेमा गर्ल’ में उन्होंने अभिनय किया। इसके कुछ समय पश्चात् एंडरसन की थिएटर कंपनी के नाटक शेक्सपियर में भी उन्होंने अभिनय किया। लगभग दो वर्ष तक फ़िल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करने के बाद पृथ्वीराज को वर्ष 1931 में प्रदर्शित फ़िल्म आलम आरा में सहायक अभिनेता के रूप में काम करने का मौक़ा मिला।

पृथ्वी थिएटर की स्थापना 
वर्ष 1933 में पृथ्वीराज कपूर कोलकाता के मशहूर न्यू थिएटर के साथ जुड़े। वर्ष 1933 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘राज रानी’ और वर्ष 1934 में देवकी बोस की फ़िल्म ‘सीता’ की कामयाबी के बाद बतौर अभिनेता पृथ्वीराज अपनी पहचान बनाने में सफल हो गए। इसके बाद पृथ्वीराज ने न्यू थिएटर की निर्मित कई फ़िल्मों में अभिनय किया।
इन फ़िल्मों में ‘मंजिल’ 1936 और ‘प्रेसिडेंट’ 1937 जैसी फ़िल्में शामिल हैं। वर्ष 1937 में प्रदर्शित फ़िल्म विद्यापति में पृथ्वीराज के अभिनय को दर्शकों ने काफ़ी सराहा। वर्ष 1938 में चंदू लाल शाह के रंजीत मूवीटोन के लिए पृथ्वीराज अनुबंधित किए गए।
रंजीत मूवी के बैनर तले वर्ष 1940 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘पागल’ में पृथ्वीराज कपूर अपने सिने कैरियर में पहली बार एंटी हीरो की भूमिका निभाई। इसके बाद वर्ष 1941 में सोहराब मोदी की फ़िल्म सिकंदर की सफलता के बाद पृथ्वीराज कामयाबी के शिखर पर जा पहुंचे।

आज का इतिहास

3 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

644 – ईसा पश्चात् – दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।

1394 – फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियाें को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।

1493 – क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।

 

1655 – इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

1762 – ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।

1796 – जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।

 

1857 – नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-

1869 – कनाडा में हैमिल्टन फुटबाॅल क्लब अस्तित्व में आया।

1903 – पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।

 

1938 – ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।

1948 – भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।

1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

 

1962 – चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बाॅन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।

1984 – भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।

1988 – वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।

 

1997 – जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।

2000 – भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।

2001 – अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

आज का इतिहास: बॉलीवुड का बादशाह “शाहरुख खान”

2002 – नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।

2003 – पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।

2006 – भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।

आज का इतिहास : भारतीय फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड “ऐश्वर्या राय”

2007 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।

2008 – यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।

2011 – फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।

2014 – अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।

3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1976 – मानवजीत सिंह संधू – भारतीय निशानेबाज़ हैं, जो मुख्यत: ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।
  • 1933 – अमर्त्य सेन – अर्थशास्त्री
  • 1937 – लक्ष्मीकांत – हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
  • 1906 – पृथ्वीराज कपूर – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित किया।
  • 1688 – सवाई जयसिंह – आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।

3 नवंबर को हुए निधन

  • 1936 – चिदंबरम पिल्लई – तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
  • 1947 – सोमनाथ शर्मा – ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।
  • 2013 – रेशमा, प्रसिद्ध लोक गायिका

3 नवंबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)
LIVE TV