घर पर इस तरह से बनाएं सब की पसंदीदा नानखटाई

बच्‍चे हो या बड़े घर में नानखटाई सभी पसंद करते हैं। काफी हद तक खाने के चीजें तो हम घर में बना ही लेते हैं लेकिन ओवन न होने की वजह से नानखटाई जैसी कुकीस नहीं बना पाते। इन आइटम को बिना ओवन के घर में भी बनाया जा सकता है।

बेसन की नानखटाई

बेसन की नानखटाई

सामग्री

  • बेसन – 1 कप
  • चीनी – आधा कप (पिसी हुई)
  • देसी घी – आधा कप
  • बेकिंग पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • इलाइची पाउडर – 4-5 (इलाइची का)
  • पिस्ते – 4-5 (बारीक कटे हुए)

यह भी पढ़ें-समुद्र से 3028 फीट ऊंचाई पर पहाड़ों में स्थित एक ऐसा किला जहां प्रकृति भी झूमती है

विधि-

  • एक बर्तन में बेसन, चीनी, इलाइची पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर अच्‍छी तरह मिला लें।
  • मिश्रण को खसखसा बनाने के लिए उसमें घी डालें। कप थोड़ा सा घी बचाते हुए सारा घी डाल दें। आटे जैसा नरम होने तक उसे गूंथे।
  • गैस पर एक बर्तन चढ़ाएं। उसमें 300 से 400 ग्राम तक नमक डालें।
  • तेज आंच कर के उस नमक को गरम कर लें।
  • उस बर्तन में नमक के ऊपर रखने के लिए, एक जालीदार स्‍टेंड लें या ऐसा स्‍टैंड जिसपर प्‍लेट रखी जा सके रख दें।
  • तब तक‍ एक प्‍लेट में घी लगा लें। उसमें गूंथे हुए बेसन के आंटे लोई काटें और उसे नानखटाई के आकार बना कर प्‍लेट में रखती जाएं।
  • उसके ऊपर बारीक कटे हुए पिस्‍ते सजा दें।
  • अब इस प्‍लेट को स्‍टैंड पर रखकर गैस की आंच धीमी कर दें।
  • 15 मिनट तक इसे ढ़ंककर पकाएं। 3 से 4 मिनट में इसे चेक करते जाएं।
  • ठंडी होने के बाद इसे दूसरे बर्तन में निकाल लें। इसे आप एयर टाइट कंटेनर में बंद करके 2 महीने तक रख सकते हैं।
  • तैयार है बेसन की नानखटाई बनाने खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं।

 

LIVE TV