आज का इतिहास: देश को मिला प्रसिद्द हिंदी कथाकार

मनोहर श्याम जोशी का जन्म 9 अगस्त, 1933 को राजस्थान के अजमेर के एक प्रतिष्ठित एवं सुशिक्षित परिवार में हुआ था। उन्होंने स्नातक की शिक्षा विज्ञान में लखनऊ विश्वविद्यालय से की।

Manohar_Shyam_Joshi

परिवार में पीढ़ी दर पीढी शास्त्र-साधना एवं पठन-पाठन व विद्या-ग्रहण का क्रम पहले से चला आ रहा था, अतः विद्याध्ययन तथा संचार-साधनों के प्रति जिज्ञासु भाव उन्हें बचपन से ही संस्कार रूप में प्राप्त हुआ, जो कालान्तर में उनकी आजीविका एवं उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का आधार बना।

यह भी पढ़ें: आज का इतिहास: देश को मिला हिन्दी साहित्य में प्रेमचंद की परंपरा का अग्रणी लेखक

भाषा के जितने विविध अंदाज और मिज़ाज मनोहर श्याम जोशी में हैं, उतने किसी और हिंदी कथाकार में नहीं। कभी शरारती, कभी उन्मुक्त। कभी रसीली तो कभी व्यंग्यात्मक। कभी रोजमर्रे की बोलचाल वाली तो कभी संस्कृत की तत्सम पदावली वाली। उनकी भाषा में अवधी का स्वाद भी है। कुमाउंनी का मजा और परिनिष्ठित खड़ी बोली का अंदाज भी।

साथ ही बंबइया (मुंबइया नहीं) की भंगिमा भी। वे कुमाउं के थे, इसलिए कुमाउंनी पर अधिकार तो स्वाभाविक था और ‘कसप’ में उसका प्रचुर इस्तेमाल हुआ है। लेकिन ‘नेताजी कहिन’ की भाषा अवधी है। ‘कुरु कुरु स्वाहा’ में बंबइया हिंदी है। ‘हमजाद’ में तो पूरी तरह उर्दू के लेखक-मुहावरेदारी है। सिर्फ उसकी लिपि देवनागरी है। उनकी एक कहानी ‘प्रभु तुम कैसे किस्सागो’ में तो कन्नड़ के कई सारे शब्द हैं।

वैसे इस कहानी पर भी वेश्याओं के जीवन पर उनके शोध का प्रभाव है। हालांकि ये कहानी हिंदी कहानी-साहित्य और विश्व कथा साहित्य- अलबेयर कामू, हेनरी मिलर, ओ’हेनरी आदि के लेखन को कई प्रसंगों से समेटती है।

आज का इतिहास

9 अगस्त की  महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1173 – इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।
1831 – अमेरिका मे पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1925 – 9 अगस्त को बहु प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई थी।
1942 – भारतीय नेता महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।
1942 – अगस्त क्रांति भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत।
1945 – अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
 1971 – भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
2002 – पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये, अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50               लोग मारे गये।
 2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल                उतरा।
 2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
 2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने                            अभियान पर निकला।
 2008 – सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज               गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
2010- बंगाल ने पंजाब को 2-1 से हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।
1201 – अंग्रेजी इतिहासकार और व्यापारी अर्नोल्ड फिज़ थेड्मर का जन्म 9 अगस्त 1201 को हुआ था।
1537 – इतालवी गणितज्ञ और खगोलशास्त्री फ्रांसिस्को बारोज्ज़ी का जन्म 9 अगस्त 1537 को हुआ था।
1631 – अंग्रेजी कवि, नाटककार और आलोचक जॉन ड्राइडन का जन्म 9 अगस्त 1631 को हुआ था।
1983 – उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म 9 अगस्त 1893 को हुआ था।
1909 – ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म 9 अगस्त 1909  को हुआ था।
1933 – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म 9 अगस्त 1933 को हुआ था।
1937 – हिंदी के साहित्यकार अभिमन्यु अनत का जन्म 9 अगस्त 1937 को हुआ था।
 1975 – भारतीय अभिनेता महेश बाबू  का जन्म 9 अगस्त 1975 को हुआ था।
       आज के महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव 
          भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा ‘अगस्त क्रांति दिवस’
          भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस
          विश्व आदिवासी दिवस
          नागासाकी दिवस
LIVE TV