आज का इतिहास: देश को मिला हिन्दी साहित्य में प्रेमचंद की परंपरा का अग्रणी लेखक

भीष्म साहनी को हिन्दी साहित्य में प्रेमचंद की परंपरा का अग्रणी लेखक माना जाता है। वे मानवीय मूल्यों के लिए हिमायती रहे और उन्होंने विचारधारा को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दिया। वामपंथी विचारधारा के साथ जुड़े होने के साथ-साथ वे मानवीय मूल्यों को कभी आंखो से ओझल नहीं करते थे। आपाधापी और उठापटक के युग में भीष्म साहनी का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग था। उन्हें उनके लेखन के लिए तो स्मरण किया ही जाएगा लेकिन अपनी सहृदयता के लिए वे चिरस्मरणीय रहेंगे

bhishm

8 अगस्त 1915 में रावलपिंडी, पाकिस्तान  में जन्मे भीष्म साहनी आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रमुख स्तंभों में से थे। 1937 में लाहौर गवर्नमेन्ट कॉलेज, लाहौर से अंग्रेजी साहित्य में एम. ए. करने के बाद साहनी ने 1958  में पंजाब विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। भारत पाकिस्तान विभाजन के पूर्व अवैतनिक शिक्षक होने के साथ-साथ ये व्यापार भी करते थे। विभाजन के बाद उन्होंने भारत आकर समाचारपत्रों में लिखने का काम किया।  इसके पश्चात         अंबाला और अमृतसर में भी अध्यापक रहने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय  में साहित्य के प्रोफेसर बने।

आज का इतिहास

8 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1947 – पाकिस्तान ने अपने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी।
1967 – दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
1988 – अफगानिस्तान में 9 साल के युद्ध के बाद रूसी सेना की वापसी शुरू हुई।
1988 – आठ वर्ष तक चले संघर्ष के बाद ईरान और इराक के बीच युद्धविराम की घोषणा की गई।
1990 –  इराक़ के तत्कालीनतानाशाह सददाम ने घोषणा की थी कि उस ने कुवैत को 19वें प्रांत के रुप में अपने देश का भाग बना लिया है जिसके बाद                           अमरीका के नेतृत्व में अंतर्रष्ट्रीय सेना ने इराक़ पर आक्रमण करके कुवैत को स्वतंत्र करवाया और क्षेत्र में अपने स्थायी सैनिक अडडे बना लिये।
2003 – पन्द्रह छोटे देशों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ताइवान की सदस्यता का समर्थन किया।
2002 – ताइवान आज़ाद होने के लिए जनमत संग्रह योजना से पीछे हटा।
2007 – एक्सनाना गुसमाओ पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री बने।
2004 – इटली ने बोफ़ोर्स दलाली मामले के मुख्य आरोपी ओट्टाविया क्वात्रोची को भारत को सौंपने से इन्कार किया। जापान ने चीन को पराजित करके एशिया                कप फ़ुटबाल जीता।
2010- तिब्बत के गंसू प्रांत में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से 100 लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 2000 लोग लापता हो गए।
2010- तेजस्विनी सावंत म्युनिख में आयोजित विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनीं।
आज जन्में व्यक्ति 
1908 – शास्त्रीय संगीत गायिका सिद्धेश्वरी देवी का जन्म 8 अगस्त 1908 को हुआ था।
1915 – भारतीय लेखक  भीष्म साहनी का जन्म 8 अगस्त 1915 को हुआ था।
1921 – भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक वुलिमिरि रामालिंगस्वामी का जन्म 8 अगस्त 1921 को हुआ था।
1940 – अर्जुन पुरस्कार से भारतीय क्रिकेटर दिलीप नारायण सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को हुआ था।
1948 – प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ कपिल सिब्बल का जन्म 8 अगस्त 1948  को हुआ था।
1949 – बारहवीं और तेरहवीं लोकसभा के सदस्य प्रसन्न आचार्य का जन्म 8 अगस्त 1949 को हुआ था।
1952 – भारतीय क्रिकेटर सुधाकर राव का जन्म 8 अगस्त 1952 को हुआ था।
1968 – भारतीय क्रिकेटर अबेय कुरुविला का जन्म 8 अगस्त 1968 को हुआ था।

आज के महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव 

   कृष्ण द्वादशी

 

LIVE TV