नये तेवर में कांग्रेस आलाकमान, महाराष्ट्र की जिम्मेदारी इस कद्दवार नेता हाथ

दिल्ली। कांग्रेस ने अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के टॉप के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया है।

 राहुल गांधी

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस साल अंत में और अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है, जो उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रुप देंगी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है।

मलिकार्जुन खड़गे के अलावा पार्टी ने सोनल पटेल आशीष दुआ और संपत कुमार को महाराष्ट्र कांग्रेस में सचिव पद की जिम्मेदारी दी है। जेडी सीलम और महेंद्र जोशी को सचिव और शशिकांत शर्मा को ज्वांइट सेक्रेटरी बनाया है।

यह भी पढ़ेंः बाबा बर्फानी के भक्त हुये चिंतामुक्त, NSG कमांडो करेंगें रक्षा

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मिजोरम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन तीनों ही राज्यों में फिलहाल भाजपा की सरकार है।

वीडी सतीशन को ओडिशा की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष और जितिन प्रसाद और नौशाद सोलंकी को सदस्य बनाया गया है। जबकि लुइजिन्हो फ्लेरियो को मिजोरम की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

LIVE TV