आय से अधिक संपत्ति के मामले में सपा पूर्व विधायक पर गिरी गाज, जिलाधिकारी के आदेश पर दर्ज हुई FIR

आर बी द्विवेदी

आय से अधिक संपत्ति के मामले में एटा से सपा के बाहुबली पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव फंस गये है।

पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव

आय से अधिक संपत्ति के मामले और सरकारी जमीनों पर किये गये कब्जे को लेकर शासन के आदेश पर जिलाधिकारी अमित किशोर के निर्देश पर शहर कोतवाली और मलावन थाना में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

आय से अधिक संपत्ति और सरकारी जमीनों पर कब्जे की जांच एसआईटी करेगी। पूर्व सपा विधायक सदर आशीष यादव ने सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव के आय से अधिक संपत्ति और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किए जाने की शिकायत शासन से की थी।

इसके बाद मंडलायुक्त अलीगढ़ ने टास्क फोर्स से जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट नवंबर 2017 में सौंप दी गयी थी. इसमें सपा नेताओं पर आय से अधिक संपत्ति और सरकारी जमीनों पर कब्जे के आरोप को सही पाया।

यह भी पढ़ें:- जिला कारागार में कैदी ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

पूरे मामले पर रिपोर्ट का संज्ञान लेने के बाद प्रदेश के गृह विभाग ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये, जिसके बाद जिलाधिकारी अमित किशोर के आदेश के बाद शहर कोतवाली और मलावन थाने में सपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव का कहना है कि पूर्व में जब टीम एटा आई थी तो उन्होंने संपत्ति के बारे में मैने और उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह यादव ने चुनाव में दिये गये घोषणा पत्र में सब कुछ बता दिया था।

यह भी पढ़ें:- भाजपा सांसद ने ‘दिग्गी’ के बयान पर कहा कुछ ऐसा जिसे सुनकर कांग्रेसी हो जायेंगे पानी-पानी

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले के रुप में कार्यवाई कर रही है और उन्हें राजनीतिक षणयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV