छात्रा अपहरण मामले में कांग्रेस प्रदेश सचिव गिरफ्तार, पार्टी ने किया निलंबित

हल्द्वानी। कांग्रेस की महिला नेता महक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनपर बीटेक की छात्रा को भागने का आरोप है। पुलिस ने महक खान को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही महक खान को पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

छात्रा अपहरण

दरअसल हल्द्वानी की इंजीनियरिंग छात्रा 18 अप्रैल से गायब हो गई। परिवार ने कांग्रेस नेता महक खान और उनके बेटे दानिश पर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:- सिद्धारमैया ने भरी चुनावी हुंकार, कहा- भाजपा का चक्रव्यूह तोड़ेगा ‘कांग्रेस का अर्जुन’

अपहरण के आरोप में गिरफ्तार महक खान उत्तराखंड में महिला कांग्रेस सचिव हैं। आरोप है कि बेटे से शादी कराने के लिए उन्होंने लडकी का अपहरण किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। बेटा तो नहीं महक खान पुलिस की पकड़ में आ गईं।

काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन के मुताबिक प पुलिस टीम ने भीमताल जाकर छात्रा के साथ पढ़ने वाली लडकियों से पूछताछ की। इस दौरान एक सहेली ने बताया कि महक खान बेटे दानिश के साथ भीमताल आईं थीं और छात्रा को डरा-धमकाकर कार में बैठाकर चलीं गईं थीं।

यह भी पढ़ें:-‘आसाराम को दुष्कर्मी कहना अनुचित, नहीं किया बलात्कार’

इस बयान के बाद छात्रा को जबरन भगाने की पुष्टि हुई। तब जाकर पुलिस ने कांग्रेस नेता और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया।

हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है, शहर की फिजा को सलामत रखने के लिए जल्द से जल्द कड़े कदम उठाए जाएं, और लड़की को सकुशल बरामद किया जाए।

देखें वीडियो:-

LIVE TV