इस फल का पत्ता है वैद्य, इन बीमारी को खत्म करने की पूरी गारंटी

आम तौर पर आज की यंग जनरेशन जंक फ़ूड पर डिपेंड हो गयी है। उन्हें दिन रात बस जंक फ़ूड खाने को मिल जाए वो खुश हो जाते है। वैसे तो प्रकति में पाए जाने वाले सभी फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।

पपीते के पत्ते का जूस

कहते हैं पपीता इन सब से अलग है। हमारे बड़े हमे पपीता खाने की हमेशा सलाह देते हैं। अमूमन बच्चे पपीते का सेवन करने से कतराते है। आमतौर पर बच्चों को पपीता फल के लाभों की जानकारी नहीं है जिस वजह से वो पपीता खाने से कतराते है।

यह भी पढ़ें : तनाव दूर नहीं… बीमारियां करीब लाती है एक प्याली चाय

आपको जानकर हैरानी होगी, पपीता के साथ-साथ उसके पत्ते भी कई पोषक तत्वों से भरपूर है। अगर बच्चों को पपीते और पपीते के पत्ते के फायदों की जानकारी होगी तो वह बिना रूकावट पपीते का सेवन करेंगे। तो चलिए आगे बढ़ते है और पपीते के पत्तों के जूस के फायदों को बताते हैं।

पपीते के पत्ते का जूस इन पर फायदेमंद

सूजन

पपीते के पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेट्री होता है। एंटी-इंफ्लेमेट्री हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी लाभदायक होता है। अंदरोनी चोट में पपीते का पत्तों के रस का सेवन लाभदायक होता है।

रोग प्रतिरोधक तंत्र

पपीते के पत्ते के जूस में एसिटोजेनिन होता है। एसिटोजेनिन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है साथ ही मलेरिया, डेंगू जैसी भयानक बीमारियों के इलाज में लाभकारी होता है।

प्लेटलेट

पपीते का जूस रोज पीने से शरीर ब्लड में प्लेटलेट बढ़ती है।

लिवर

पपीते के पत्ते के जूस में फेनोलिक और एल्केलॉयड पाया जाता है। पपीते के पत्ते का रस लिवर से जुड़ी बीमारियां जैसे- जॉन्डिस और सिरोसिस में लेना फायदेमंद होता है।

डाइजेस्टिव

पपीते के पत्ते का रस शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। पत्ते के जूस में ऐमिलेज, काइमोपापेन और पापेन होता है जो पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

LIVE TV