अब पुसिल वाले दिखेंगे संस्कारी, धोती कुर्ता पहन कर करेंगे ड्यूटी
लखनऊ। बनारस, वो शहर जो पूरी दुनिया में काशी की वजह से जाना जाता है। 2014 के बाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के कारण भी फेमस हुई। अब यहां का भक्तिमय माहौल पुलिस वालों पर भी दिखाई देगा, नया नियम जो बना है। इस नियम पर काफी समय से चर्चा हो रही थी। अब अमल में आ भी गया।
बाबा विश्वनाथ के मंदिर में संस्कारी माहौल बनाए रखने के लिए मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी धोती कुर्ता पहन कर ड्यूटी देंगे। नियम पुलिसवालों के लिए है और उनके लिए समस्या भी बन रहे हैं।
सोमवार की मंगला आरती के बाद इस नियम को लागू कर दिया गया। अब इसके अव्यवहारिक होने होने की बात सामने आरही है।
दरअसल, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी कई बार चमड़े की बेल्ट पहनकर मंदिर में आते थे। इससे मंदिर के पुजारियों को समस्या होती थी। इसपर प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुलिस वालों की ड्रेस बदलकर सफेद धोती और पीला कुर्ता कर दी।
अब कुछ समय की ड्यूटी पर आने वाले पुलिस वालों को धोती कुर्ता दे दिया जाता है। सुबह की शिफ्ट वाले पुलिसकर्मी ये कपड़े पहनते हैं। शाम की शिफ्ट वालों के लिए यही धोती कुर्ता दे दिया जाता है।
इस पर कई पुलिस वालों को आपत्ति है। कि सुबह से किसी और का पहने कपड़े पहनने कोई दूसरा शाम को कैसे पहन सकता है। दूसरी समस्या है कि बिना वर्दी के धोती कुर्ता पहने पुलिस वालों की कोई सुन ही नहीं रहा।
लोग उन्हें सामान्य आदमी समझ लेते हैं। दूसरी तरफ पुलिस कर्मचारी अपनी पुलिसिया अकड़ में ही बात करते हैं इससे विवाद हो जाता है।