बड़ी खबर : हिल गया योगी का सिंघासन, बुआ-भतीजे ने वो किया जो कभी नहीं हुआ

लखनऊ : फूलपुर उपचुनाव में बसपा समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी। पूर्वोत्तर राज्यों के नतीजें आने के बाद से ही सपा-बसपा के गठबंधन की खबरें आने लगीं थी। इसकी पुष्टि बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक गौतम ने की है।

फूलपुर उपचुनाव

बसपा की ओर से इसकी घोषणा होते ही अटकलों पर विराम लग गया। सुबह मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा-बसपा के गठबंधन पर व्यंग करते हुए इसे ‘केर-बेर’ का साथ बताया था।

फूलपुर उपचुनाव को लेकर एक हुए बुआ-भतीजे

बसपा का एक बड़ा तबका 2019 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए पैरवी कर रहा है। इसकी शुरुआत गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव से होने के संकेत नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें : बलरामपुर में मानवता शर्मसार, 11 वर्षीय छात्रा की दुराचार के बाद हत्या

बताया जा रहा है कि गोरखपुर और फूलपुर में हो रहे लोकसभा उपचुनाव के बारे में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के जिम्मेदार नेताओं से फीडबैक लिया था। दोनों लोकसभा क्षेत्रों के जोनल कोऑर्डिनेटर से भी उनकी बात हुई थी।

इस मुलाकात के बाद मिले फीडबैक को देखते हुए ही बसपा सुप्रीमो ने यह फैसला लिया है। अशोक गौतम ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों को एक होने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें :  रंग खेलने को लेकर भिड़े भाजपा और अपना दल के नेता, थाने में मचाया उत्पात

वहीं इस गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि यह गठबंधन सांप और नेवले जैसा है। गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर 11 मार्च को चुनाव होने हैं। इन दोनों सीटों पर वोटों की गणना 14 मार्च को होगी।

LIVE TV