होली में हचक के पियो ठंडई, होगा फायदा ही फायदा

नई दिल्ली। होली का त्यौहार हो और बात ठंडई की न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। होली के रंग में भंग होने का अपना अलग ही मजा है। यहां हम बात कर रहे हैं ठंडई की। ठंडई पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ठंडई पीने से आपका शरीर स्वस्थ और तरोताजा रहता है। आज हम आपको बताएंगे ठंडई से जुड़े कुछ अन्य फायदों के बारे में-

होली में ठंडाई

कब्ज

ठंडई में पॉपी (खसखस) सीड्स थोड़ी मात्रा में होते हैं, जो गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल जलन में राहत पहुंचाने का काम करते हैं। इससे कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मिनरल्स पाए जाते हैं जोकि पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

अक्सर लोग ठंडई में सौंफ मिलाकर उसका सेवन करते हैं। ठंडई में सौंफ की मात्रा होने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसको पीने से गैस से संबंधित समस्या दूर हो जाती है। सौंफ में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाचन क्रिया को सुधारने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-बुढ़ापे में भी जवानों की तरह काम करेंगी आपकी हड्डियां, बस खाना होगा ये

एनर्जी

अगर ठंडई में तरबूज और कद्दू के बीज मिला दिया जाए तो ये शरीर को नैचुरल एनर्जी पहुंचाता है। साथ ही ठंडई में मिलाए गए बादाम और पिस्ता भी शरीर को एक्टिव रखते हैं।

यह भी पढ़ें-ऐसे करें असली खोया की पहचान, वरना होली पर किडनी और कैंसर की बीमारी ले डूबेगी

एंटी-डिप्रेशन

ठंडई में कई मसालों का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है। इन चीजों से बनी ठंडई इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसी के साथ ठंडई में मिलाया गया केसर एंटी-डिप्रेशन और एंटी-ऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है जोकि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

LIVE TV