
मुंबई। छोटे पर्दे और बॉलीवुड में बीते कुछ दिनों से कोई न कोई एक से दो हो रहा है। हाल ही में टीवी स्टार दीपिका और शोएब इब्राहिम की शादी हुई है। इनके अलावा बॉलीवुड के भी कुछ चेहरे घोड़ी चढ़ गए हैं। इन सबके बाद एक और नाम सामने आया है जिसकी शादी होने वाली है। यह नाम अजय देवगन की रील वाइफ श्रिया सरन का है। श्रिया सरन की शादी होने वाली है।
एक्ट्रेस श्रिया सरन इसी मार्च शादी के बंधन में बंध जाएंगी। श्रिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री की शान हैं। वह कई तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा श्रिया बॉलीवुड फिल्म दृश्यम में भी नजर आईं थीं। दृश्यम में वह अजय देवगन की पत्नी के किरदार में थीं।
श्रिया डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी। खबरों के मुताबिक श्रिया की शादी 17 से 19 मार्च के बीच राजस्थान के उदयपुर में होगी। श्रिया अपने बॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से शादी कर रही हैं। एंड्रे कोसचीव एक बिजनेसमैन हैं। कुछ समय पहले ही श्रिया ने रशिया जाकर एंड्रे कोसचीव के परिवार से मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें: बीती रात ही इन स्टार्स ने किया श्रीदेवी का अंतिम दर्शन
शादी जैसे खुशी के मौके पर श्रिया इन दिनों काफी नाराज और नाखुश हैं। असल में श्रिया की यह नाराजगी मीडिया से है। मीडिया में हो रही श्रिया की शादी की चार्चा वह बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। उनके मुताबिक लोगों को केवल उनके प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात करनी चाहिए। यह उनकी पर्सनल लाइफ है। इसे लेकर मीडिया को चर्चा नहीं करनी चाहिए।
बता दें, श्रिया हिंदू रीति रिवाज से एंड्रे कोसचीव से शादी करेंगी। हालांकि शादी की तारीख की कोई पुष्अि नहीं हुई है।