
नई दिल्ली। कहते हैं शरीर के लिए सबसे फायदेमंद दूध होता है। लोग अक्सर दूध पीने की सलाह भी देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि दूध जितना शरीर के लिए लाभकारी होता है उतना ही नुकसानदायक भी होता है। हम ये हवा में नहीं कह रहे हैं बल्कि ऐसा एक शोध में खुलासा किया गया है।
जर्मनी, न्यूजीलैंड में हुए शोधों में साबित हुआ है कि गाय का ए-टू दूध गुणकारी है तो वहीं ए-वन दूध से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। ए-वन और ए-टू गयों के दूध का दो प्रकार होता है।
बता दें कि विदेशी गायों से मिलने वाला दूध ए-वन होता है। इस दूध में बीसीएम-7 तत्व (बीटा केसोमार्फिन) होता है, जो मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। वहीं देसी गाय का दूध ए-टू होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।
यह भी पढ़ें-मिलेगी फायदे की पूरी गारंटी, लेकिन ध्यान रहे ये 5 बातें और खाने का खास टाइम
जानिए ए-वन दूध से होने वाली बीमारियों के बारे में-
ए-वन दूध में पाया जाने वाला बीसीएम -7 (बीटा केसोमार्फिन) तत्व खून में घुलने के बाद बीसीएम-7 कंपाउंड बनाता है।
खून के माध्यम से यह तत्व दिमाग तक पहुंच जाता है। इससे कई गंभीर बीमारियां होती हैं। इसका असर हृदय, लिवर और पैंक्रियाज पर पड़ता है। बच्चों में तो यह डायबिटीज का सबब भी बन सकता है।
वहीं पशु चिकित्साधिकारी के डॉ. एसपी वर्मा का कहना है कि ए-वन दूध पीने से कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। देसी गायों का ए-टू दूध लाभदायक है।
यह भी पढ़ें-मिट गई कन्फ्यूजन, जानिए फल और जूस में क्या है बेहतर
इन गायों का दूध होता है ए-टू
भारत में गिर गाय, साहिबाल, माझी गीर गाय, गिर होस्टीन जैसी देसी गायों से मिलने वाला दूध ए-टू होता है।
इस दूध में ओमेग्रा थ्री तत्व पाया जाता है जो दिल की हिफाजत करता है। इसमें एलडीएल (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन), बीटा केरोटीन (बच्चो की हाइट बढ़ाना, आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभदायक), सीएलए (कांजिवेटेड लिनोटिक एसिड) शुगर पर नियंत्रण करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं।