सोनम की पता नहीं पर ‘वीरे दी वेडिंग’ की डेट तो आ गई

सोनम की शादीमुंबई सोनम कपूर इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। सभी उनकी और आनंद आहूजा की शादी को लेकर बात कर रहे हैं। हालांकि इनकी शादी को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई हैं। सोनम की शादी की खबरों के बीच उनकी अपकमिंग फिल्‍म से जुड़ी अहम खबर सामने आई है।

डायरेक्‍टर शशांक घोष की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की रिलीज डेट पोस्‍टपोन को गई हैं। फिल्म को एक महीने आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्‍म 1 जून को रिलीज होगी। करीना कपूर खान, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर स्‍टारर फिल्म पहले 18 मई को रिलीज होने वाली थी।

सोनम ने ट्विटर के जरिए फिल्म की रिलीज की नई डेट की घोषणा की है। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘आप सभी इस मौसम की सबसे बड़ी शादी में सादर आमंत्रित हैं। एक जून ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए निर्धारित रखें।’

यह भी पढ़ें:  तो क्‍या होस्‍ट सलमान के बिना होगा बिग बॉस-11 फिनाले?

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा कि फिल्म उनके भतीजे लक्ष्य कपूर के जन्मदिन पर रिलीज होगी। लक्ष्य तुषार कपूर के बेटे हैं। जून 2016 में उनका जन्म आईवीएफ व सरोगेसी के जरिए हुआ था।

यह भी पढ़ें:  खत्‍म हुआ इंतजार, फिर चहकेंगे जेठालाल

एकता ने ट्वीट किया कि, “1 जून एक बड़ा दिन है। ‘वीरे दी वेडिंग’ मेरे लक्ष्य के जन्मदिन पर आ रही है। अब शादी और जन्मदिन पर आप सबको निमंत्रण है।”

रोमेडी (रोमांस और कॉमेडी) से भरपूर इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर सोनम कपूर की बहन रिया कपूर, और निखिल द्विवेदी दोनों हैं।

फिल्म का पोस्‍टर रिलीज हो चुका है।

 

 

LIVE TV