रेप के अरोप में फंसा ‘बेहद’ का ये एक्‍टर, 27 तक कस्‍टडी में

पीयूष सहदेवमुंबई। सोनी टीवी के फेमस शो में ‘बेहद’ में समय का किरदार निभाने वाले पीयूष सहदेव को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीयूष पर एक फीमेल टीवी एक्‍ट्रेस ने रेप का आरोप लगाया है। वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर किरन काले ने पीयूष सहदेव की रेप के मामले में गिरफ्तारी की पुष्टी की है।

पीयूष पर 20 नवंबर को रेप के आरोप में FIR दर्ज हुई थी। उसके दो दिन बाद 22 नवंबर को उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उसी दिन कोर्ट में पीयूष की पेशी भी हुई थी। पीयूष को 27 नवंबर तक पुलिस की कस्‍टडी में रखा गया है।

इस पूरे मामले पर जहां पीयूष के पिता कुलवीर सिंह ने कहा है कि वह घटना के बारे में कुछ भी नही जानते हैं। वहीं बड़े भाई गिरीश सहदेव की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। गिरीश भी छोटे पर्दे का जाना माना चेहरा हैं।

यह भी पढ़े: शांतनु माहेश्वरी करेंगे रियलिटी शो की मेजबानी, प्यार के पंछियों को लाएंगे पास

यह भी पढ़े: …जब अविका गौर छोड़ना चाहती थीं एक्टिंग, जानिए वजह

बता दें कुछ महीने पहले ही पीयूष का डिवोर्स हुआ है। पूर्व पत्नी अकांक्षा रावत ने उनपर क्रूरता और शोषण का केस दर्ज कराया था।

पीयूष छोटे पर्दे पर कई टीवी शो में नजर आ चुके हैं। बेहद के अलावा पीयूष जी टीवी के शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ और लाइफ ओके के शो ‘महादेव’ से फेमस हुए थे। महादेव में पीयूष श्री राम के किरदार में थे।

LIVE TV