पाकिस्तानियों की भाषा बोलती है कांग्रेस, जवानों का करती है अपमान

कर्नाटक दौरे परनई दिल्ली। एक दिन के कर्नाटक दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बेंगलुरू पहुंचे हैं जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को ही अपने निशाने पर रखा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमारे देश के जवानों का लगातार अपमान कर रही है क्योंकि कश्मीर मुद्दे पर वह भी अलगाववादियों की भाषा बोल रही है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान एक कांग्रेसी नेता के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर की आजादी को लेकर अलगाववादी जैसी भाषा का प्रयोग करते हैं और पाकिस्तान में जिस भाषा का प्रयोग किया जाता है देश में कांग्रेस भी उसी भाषा का प्रयोग कर रही है और ऐसा करना हमारे देश के जवानों की वीरता का अपमान करने जैसा है।

गुजरात: भाजपा के लिए चुनाव से पहले चुनौती बने किसान, करेंगे बहिष्कार!

डोकलाम पर दुनिया ने देखी भारत की ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान वैश्विक पटल पर भारत के बढ़ते हुए प्रभाव का जिक्र करते हुए यह भी बताया कि हाल ही में पूरी दुनिया ने यह देखा कि किस तरह से डोकलाम के मुद्दे पर भारत धैर्य की कसौटी पर खरा उतरा, भले ही चीन कितना भी शक्तिशाली हो लेकिन भारत पीछे नहीं हटा। जिसके बाद अंत में चीन को ही पीछे हटना पड़ा।

अपने कर्नाटक दौरे के दौरान पीएम मोदी ने धर्मस्थल स्थित हरि मंजूनाथ स्वामी मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किए। जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री यहां बीदर-कलबुर्गी रेल मार्ग का उद्घाटन भी करेंगे।

कश्मीर की आजादी का ‘अर्थ’ चिदंबरम ने समझाया, स्मृति बोलीं- देश के टुकड़े करवाएंगे क्या?

दो हिस्सों में बंटी परिवर्तन यात्रा

कर्नाटक में होने वाली परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। पहली यात्रा बेंगलुरु से दो नवंबर को शुरू होगी और दूसरी यात्रा उसके ठीक एक माह बाद आयोजित की जाएगी जो कि 15 जनवरी को समाप्त होगी। इस परिवर्तन यात्रा के समापन के अवसर पर खुद पीएम मोदी भी मौजूद होंगे।

LIVE TV