अंतरराष्ट्रीय कैंपेन ICAN को मिला शांति का नोबेल

शांति का नोबेलओसलो। इंटरनैशनल कैंपेन टु अबॉलिश न्यूक्लियर वेपंज़ (ICAN )को इस साल के शांति का नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया। परमाणु हथियारों को ख़त्म करने के लिए यह अंतरराष्ट्रीय अभियान चलता है। नोबेल कमिटी के मुताबिक आईसीएएन को यह पुरस्कार दुनिया को परमाणु हथियारों के खतरनाक उपयोग और उसके बाद सब कुछ नष्ट कर देने वाली परिस्थियों के बारे में अवगत कराने के लिए दिया गया है।

पाकिस्तान ने अपने परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने को लेकर भारत को दी चेतावनी

नोबेल कमिटी के अनुसार शांति पुरस्कार की दौड़ में पोप फ्रैंसिस, सऊदी के ब्लॉगर रैफ बदावी, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ भी शामिल थे। नोबेल कमिटी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि इससे परमाणु हथियार रखने वाले देशों को कड़ा सन्देश जायेगा। साथ ही अगर वह इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह अत्यंत विनाशकारी साबित हो सकता है।

नॉर्वे की कमिटी ने कुल 300 नामांकनों में से आईसीएएन को शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। कमिटी के मुताबिक ICAN ने परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर कैंपेन चलाया है। पुरस्कार की घोषणा नार्वे के ओसलो में की गई।

जर्मनी में तूफान ‘जेवियर’ से 4 की मौत, हैम्बर्ग में 10 लोग हुए घायल

संस्था को नोबेल पुरस्कार इसी साल 10 दिसंबर को ओसलो में दिया जाएगा। पुरस्कार के तौर पर आईसीएएन को 11 लाख डॉलर दिए जाएंगे।

LIVE TV