
नई दिल्ली। आपने गुलाबी शाम और सुबह बहुत देखी होगी, गुलाबी शहर भी देखा ही होगा लेकिन कभी गुलाबी नदी नहीं देखी होगी। आज हम आपको गुलाबी नदी के सैर कराते हैं। यह नदी मौसम की तरह अपना रंग बदलती है। इसकी खास बात यह है कि इसके पानी का रंग भारी बरसात में बदल जाता है।
इस नदी का रंग बदलना किसी जादुई करिश्मा से कम नहीं लगता है। वैसे तो आमतौर पर इस नदी के पानी का रंग साफ़ रहता है लेकिन बरसात के मौसम में ही यह अपना करिश्मा दिखाना शुरू कर देती है।
यह भी पढ़ें: भारत के इन राज्यों में जरा हटके मनाई जाती है दुर्गा पूजा
हल्की बरसात के दौरान नदी के पानी का रंग गुलाबी हो जाता है। बरसात बहुत तेज होने पर पानी का रंग टमाटर की तरह लाल हो जाता है। देखने वालों को लगता है ये ईश्वर का कोई करिश्मा है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। असल में पानी तेजी के साथ बरसता है तो इसमें एग्रोलाइट नाम का पदार्थ मिल जाता है। इसके कारण नदी के पानी का रंग बदल जाता है।
यह भी पढ़ें: Movie Review : वरुण की एक्टिंग और कॉमेडी का डबल डोज रीफ्रेश कर देगा मूड
नदी के रंग में जो परिवर्तन होता है वह बस कुछ ही मिनट का होता है। बरसात बंद होने के बाद नदी फिर से अपने रूप में वापस आ जाती है। यह नदी अपने रंग बदलने की कला के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। कनाडा में कैमेरॉन फॉल के नाम से प्रसिद्ध ये फॉल अल्बर्टा वेस्टर्न लेक नेशनल पार्क में स्थित है।
रंग बदलने की खासियत के चलते यह सैलानियों और फोटोग्राफर्स की पहली पसंद बनी हुई है। फोटोग्रार्फस की अनुसार स्प्रिंग सीजन और समर सीजन में नदी का रंग बदलना सबसे सुखद अनुभव देता है। अगर आपको भी विज्ञान और प्रकृति से प्यार है तो कैमेरॉन फॉल घूमने जरूर जाएं।