नई दिल्ली। भारत में पहली बार एक ऐसी घटना हुई जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल रविवार को भुवनेश्वर में आठ फीट लंबा घायल अजगर का सीटी स्कैन किया गया।
करीब चार दिन पहले अजगर को भुवनेश्वर के क्योंझर जिले से लगभग 130 किलोमीटर दूर गंभीर हालत में पाया गया था। इसके बाद अजगर को स्नेक हेल्पलाइन तक पहुंचाया गया।
उद्धव ठाकरे के ऊपर छाए दुखों के बादल, विधायकों ने लिया पार्टी छोड़ने का फैसला
अजगर का इलाज ओडिशा के पशु चिकित्सा विज्ञान कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) कॉलेज में चल रहा है और अजगर के एक्स-रे टेस्ट में चोटों से जुड़ी कोई भी समस्या का पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद अजगर का सीटी स्कैन किया गया।
आतंकवादियों की घुसपैठ की साजिश नाकाम, 1 आतंकवादी ढेर
बता दें कि अजगर के सीटी स्कैन की जानकारी स्नेक हेल्पलाइन के शुभेंदु मलिक ने दिया है। शुभेंदु का कहना है कि अजगर के चोट का पता लगाने के लिए उसका सीटी स्कैन करना पड़ा। सीटी स्कैन की मद़द से ही पता चला है कि अजगर के सिर में काफी अंदरूनी चोटें आईं है।