पूर्व सीएम एनडी तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत नाजुक

नारायण दत्त तिवारीदेहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक के चलते दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुर्इ है। फिलहाल उन्हें एनडी तिवारी आईसीयू में रखा गया है। एनडी तिवारी काफी समय से बिमार चल रहे हैं।

पाकिस्तान को मिला भारत से निपटने का मजबूत हथियार, कहा- अब कभी भी हो युद्ध

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी ने बताया कि एनडी तिवारी काफी समय से बिमार चल रहे है। जिसकी वजह से उनकी सेहत ठीक नहीं रहती है। बुधवार की सुबह नाश्ते के बाद उल्टियां हुईं फिर उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी। जिसके बाद उनको तुरन्त दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया।

उत्तराखंड के एनडी तिवारी तीन बार यूपी और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

मंत्री जी की जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि तिवारी को मस्तिष्काघात हुआ है। उनके शरीर के दाएं हिस्से में पैरालिटिक अटैक हुआ। मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि तिवारी अभी पांच दिन आइसीयू में ही भर्ती रहेंगे। इसके बाद ही हम कुछ बता सकते हैं। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्र में कई मंत्रलयों के मंत्री रह चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं। एनडी के बेटे रोहित शेखर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने उन्हें तिवारी के उपचार में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

संजीव कपूर बने फूड स्ट्रीट ब्रांड एंबेसडर

LIVE TV