इस हॉलीवुड स्‍टार ने दुनिया को कहा अलविदा

हैरी डीन स्टैंटनलॉस एंजेलिस| अभिनेता हैरी डीन स्टैंटन का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। हैरी पिछले छह दशकों से फिल्म उद्योग जगत से जुड़े हुए थे। उन्हें ‘प्रिटी इन पिंक’, ‘ट्विन पीक्स’ और ‘रेपो मैन’ में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।

सीबीएस न्यूज के मुताबिक, हैरी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।

यह भी पढ़ें: #1YearOfPink : सोशल मी‍डिया सेलि‍ब्रेट कर रहा ‘पिंक’ एनीवर्सरी

ब्रेस्लर केली एंड एसोसिएट्स के जॉन केली ने जारी बयान में कहा कि उन्होंने शुक्रवार को सेडर्स-सिनाई अस्पताल में आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें: इसलिए ओरीफलेम ने चुना कल्कि कोचलिन को ब्रैंड एंबेसडर

बयान के मुताबिक, “उन्हें इंडस्ट्री के सभी लोग प्यार करते थे।”

हैरी का जन्म केंटकी में हुआ था। वह द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना में थे और उन्होंने जापान के खिलाफ युद्ध में हिस्सा लिया था। उन्होंने 1957 में फिल्म ‘टॉमहॉक ट्रेल’ के साथ हॉलीवुड में पदार्पण किया।

LIVE TV