
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम उल्लंघन में दो नागरिकों के मारे जाने के बाद गुरुवार को इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त जे.पी. सिंह को समन भेजा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान भारतीय सेना द्वारा बुधवार को दीवाड़ा और काक्रान गांव में ‘अनाधिकृत संघर्ष विराम उल्लंघन’ जिसमें तीन अन्य घायल हो गए, की निंदा करता है।
पाकिस्तान की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “संयम बरतने अपील के बावजूद, भारत लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। 2017 से अब तक, भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा और कार्य सीमा पर 700 से ज्यादा बार संर्घष विराम का उल्लंघन किया है, जिसके परिणामस्वरूप इस गोलीबारी में 32 निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है और 382 लोग घायल हो गए है।”
अभी-अभी : मोदी सरकार पर चली सुप्रीम कोर्ट की लाठी, एक फरमान ने उड़ाए होश, रोएंगे खून के आंसू अगर…
विदेश कार्यालय ने कहा कि उन्होंने भारत से 2003 में संघर्ष विराम संधि का सम्मान करने और संघर्ष विराम की घटनाओं की जांच करने के लिए आग्रह किया है।
अभी-अभी : शिंजो के भारत पहुंचते ही पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर बोला हमला, दोनों ने एक साथ मिलकर…
बयान में कहा गया है कि भारतीय राजनयिक को यह भी बताया गया था कि भारत को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह को अपनी अनिवार्य भूमिका निभाने के लिए जम्मू और कश्मीर दौरे की अनुमति देनी चाहिए।