डॉक्टर ने साथी डॉक्टर पर HIV संक्रमित खून से किया हमला, वजह जान उड़ जाएंगे होश

डॉक्टर नेआंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक डॉक्टर ने दूसरे डॉक्टर पर एचआईवी संक्रमित खून से हमला करने की कोशिश की। आर्थपीडिक सर्जन डॉ. डेविड राजू ने अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. एल लक्ष्मी प्रसाद पर एचआईवी संक्रमित मरीज का खून छिड़कने की कोशिश की। हालांकि डॉ. प्रसाद इससे बच गए, लेकिन खून के कुछ छींटे उनकी शर्ट पर लग गए।

खबरों के मुताबिक, दोनों डॉक्टरों के बीच कुछ मतभेद थे। डॉ. राजू का आरोप है कि डॉ. प्रसाद उनका शोषण करते थे जिससे वह अपमानित महसूस करते थे। इससे उनके मन में द्वेष पैदा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इसलिए उन्होंने डॉ. प्रसाद को सजा देने के लिए योजना बनाई।

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्रालय ने सेना को दिया बड़ा झटका, 13000 करोड़ का सौदा हुआ रद्द  

योजना के तहत वह एचआईवी मरीजों के वॉर्ड में गए और सिरिंज से एक मरीज का खून निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने सुई फेंक दी और सिरिंज अपने साथ ले आए। उस समय ग्राउंड फ्लोर पर डॉ. प्रसाद अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी डॉ. राजू उन पर चिल्लाए और खून छिड़कने की कोशिश की। लेकिन डॉ. प्रसाद अलर्ट थे और उन्होंने इस हमले से खुद को बचा लिया। लेकिन उनकी शर्ट पर थोड़ा संक्रमित खून लग गया।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में योगी ने दिखाया मोदी वाला 56 इंच का सीना, कहा- ‘शहजादे’ नहीं जो पिकनिक मनाने आए हैं

घटना के बाद प्रसाद ने उच्च पदाधिकारियों व पुलिस से शिकायत की जो तुरंत वहां पहुंचे। अस्पताल सेवाओं के जिला संयोजक (DCHS) डॉ. जयाराजन ने दोनों डॉक्टरों से बात की। डॉ. डेविड राजू ने बताया की अपना काम ठीक तरह से करने के बावजूद उन्हें डॉ. प्रसाद द्वारा परेशान किया जा रहा है।

LIVE TV