‘चन्द्रमुखी चौटाला’ ने शेयर की निजी पलों की तस्वीरें
मुंबई। छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। सब टीवी के शो ‘एफ आई आर’ में चन्द्रमुखी चौटाला के किरदार से सबकी फेवरेट बन चुकी कविता इन दिनों प्यार में डूबी हुई हैं। अपने इस प्यार को वह खुलेआम तस्वीरों के जरिए जाहिर कर रही हैं।
शो में अपने बोल्ड अंदाज से पहचानी जाने वाली कविता कौशिक, असल जिंदगी में भी ऐसी ही हैं। कविता अपने प्यार को भी खुलकर जाहिर करती हैं।
बीते दिन उनके पति रोनित विश्र्वास का जन्मदिन था। पति रोनित के जन्मदिन पर कविता ने उन्हें बेहद खूबसूरत तोहफा दिया है।
यह भी पढ़ें: साई धर्म ने इस वजह से ‘नक्षत्रम’ में फ्री में किया काम
कविता कौशिक ने अपने इस प्यार को सिर्फ पति तक ही नहीं रखा। उन्होंने अपने निजी लम्हे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर डाली है। शेयर की गई तस्वीर में कविता अपने पति को किस करती दिख रही हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं कविता ने अपने पति को गिफ्ट के तौर पर मॉरिशस ट्रिप दी है। उन्होंने अपने पति के दो वीडियो भी शेयर किए है। एक वीडियो में उनके पति स्काई डाइव करते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें:चांद के फ्लेवर और अप टू डेट जेवर के साथ लॉन्च हुआ ‘द गॉगल सॉन्ग’
दूसरे वीडियो में उनके कविता और उनके पति दोनो नजर आ रहे हैं। उनके पति ने वीडियो में खुश होते हुए कहा कि यह उनका अबतक का सबसे अच्छा जन्मदिन है।
पति रोनित के जन्मदिन पर कविता भी बहुत एंजॉय कर रही हैं। पति के साथ किस अलावा बिकनी में कविता की तस्वीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। बिकीनी में कवता बेहद हॉट लग रही हैं।
कविता ने सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। कविता इस साल ही रोनित के साथ सात फेरों के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने केदारनाथ में रोनित के साथ शादी रचाई थी।