लखनऊ– पीजीआई इलाके में बीती रात भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। घटना तेलीबाग इलाके की है जहाँ शादी से लौट रही दो कारों की आमने सामने भीषण भिडंत हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है.घटना देर रात की है जब तेलीबाग में तेज़ रफ़्तार हौंडा अमेज़ और मारुती वैन की भीषण टक्कर हो गयी| घटना के वक़्त हौंडा अमेज़ में विशेश्वरगंज से शादी से लौट रही पूरी फॅमिली सवार थी. वहीँ मारुती वन में भी सवार परिवार तिलक समारोह से लौट रहे लोग थे. यह लोग सरोजनीनगर जा रहे थे.इस हादसे में एक महिला, 2 बच्चे सहित 4 पुरुषों की मौत की पुष्टि हुई है| साथ ही गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है|
Related Articles

उत्तराखंड में इस दिन से मानसून की दस्तक: कुमाऊं से शुरुआत, गढ़वाल में भारी बारिश की संभावना
June 19, 2025 - 3:24 pm

यूपी में मौसम ने ली करवट, 62 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, इस दिन से मानसून की संभावना
June 16, 2025 - 11:45 am

हरदोई: पत्नी से अवैध संबंध के चलते मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या, पति ने शव का किया ये हाल
June 9, 2025 - 12:29 pm

भारत द्वारा चेनाब नदी के प्रवाह पर रोक लगाने के बाद पानी कम होने से पाकिस्तान में संकट
June 2, 2025 - 1:43 pm

पाकिस्तानी लोगों के मूल अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे’: पाक सेना प्रमुख मुनीर ने कही ये बात
May 30, 2025 - 12:36 pm