नई दिल्ली। भारतीय सेना के गौरव के आगे कोई भी नहीं टिक सकता, इस बात से हर भारतवासी सहमत होगा। हमारे देश की आन, बान और शान हमारी सेना है। जो साल के 12 महीने, खतरनाक से खतरनाक परिस्थितयों में देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। भारतीय सैनिक भी कहते है कि जब तक हम बॉर्डर पर खड़े है कोई भी हमारे देश की तरफ आंख उठा कर नहीं देख सकता। और इस बात का आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों को खदेड़ते दिखाई दे रहे है।
ये वीडियो थोडा पुराना है, लेकिन आजकल ये फेसबुक पर ‘देखे कैसे भारतीय सेना ने चीनियों के छक्के छुड़ाए’ वाले कैप्शन के साथ पॉपुलर हो रहा है। इस वीडियो के बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग का हो सकता है। इस वीडियो को एक भारतीय सैनिक ने बनाया है।
इस वीडियो के माध्यम ये भी साफ हो गया कि हमारी सेना बिना गोली चलाए कैसे दुश्मनों के पसीने छुड़ा रही है। इस वीडियो में चीनी सैनिक भारतीय बन्कर के पत्थर उठाने का प्रयास कर रही है लेकिन हमारे सैनिक दुश्मनों को बिना गोली चलाए केवल चिल्ला कर ही डरा दे रहे है।
साथ ही इस वीडियो के आखिर में हमारा राष्ट्रध्वज भी दिखाया गया है जिसकी शान की खातिर हमारे सैनिक किसी भी परिस्थिति से मुह नहीं फेरते।