मैगलगंज-खीरी | कस्बा मैगलगंज के मुख्य चौराहे पर विधुत विभाग का ट्रांसफार्मर रखा है | वही इसके चारो ओर लगाई जाने वाली रोड साइड की जाली काफी दिनों से नही लगी है इतना ही नही वही पर रोडवेज बस सहित प्राईवेट बस स्टाफ भी है जिसकी वजह से सैकडो लोग उसी जगह पर खड़े भी होते है , वही कुछ दिनों से उसके सिर्फ दो तरफ लगी जाली मे कर्रेंट भी आने लगा है , उसके चारो ओर फुटपाथ पर कुछ गरीब और निर्धन दुकानदार अपनी रोज़ी रोटी कमाते है , गौर करने वाली बात तो यह है की उसी जगह कम से कम एक दर्जन विजली विभाग के कर्मचारी टिक्की और गोलगप्पे भी खाने आते है मगर क्या उनकी निगाहे उस जानलेवा खुली पड़ी जाली पर नही पड़ती होगी , शायद यह असंभव है | लेकिन हा इतना ज़रूर है कि हो सकता है वह शायद किसी के बेटा ,बेटी, बाप ,मा , या किसी परिजन के हादसे का शिकार होने का इंतज़ार कर रहे होंगे | खैर जो भी हो अब देखना यह है कि क्या किसी हादसे के पहले ही इस बार विभाग के कर्मचारी चेतेंगे या फिर वही पुराना राग कि पहले कोई हादसा हो तब ये अपनी कुंभकर्णी नींद से जागेंगे |
Related Articles
गोवा अग्निकांड : लूथरा बंधुओं ने गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की
December 10, 2025 - 12:17 pm
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन: यात्रियों की परेशानी जारी, आज 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द
December 7, 2025 - 11:36 am
2000 करोड़ कफ सिरप तस्करी केस में STF का धमाका: बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह गिरफ्तार, दुबई भागे मुख्य आरोपी की तलाश तेज
December 2, 2025 - 12:48 pm

