
हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जहां एक ओर मुंबई का लक्ष्य अपना तीसरा खिताब जीतने का होगा, वहीं पुणे की कोशिश अपना पहला खिताब जीतने की होगी।
IPL-10 का फाइनल
उल्लेखनीय है कि इस फाइनल से पहले आईपीएल के इस संस्करण में पुणे, मुंबई को तीन बार हरा चुकी है।
यह भी पढ़े :-IPL-10 : तीसरे खिताब में पुणे बन सकती है मुंबई की राह में रोड़ा
इस मैच के लिए पुणे और मुंबई की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
टीमें :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल जॉनसन और लसिथ मलिंगा।
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, ल्यूक फग्र्यूसन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मनोज तिवारी, डेनियल क्रिस्टियन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और एडम जाम्पा।