ISRO और NASA मिलकर बनाएंगे दुनिया की सबसे महंगी सैटेलाइट

ISROनई दिल्ली। भारत के साथ मिलकर अमेरिका एक नई सैटेलाइट बनाने पर विचार कर रहा है। हाल के दिनों में भारतीय स्पेस एजंसी ISRO की कामयाबी को देखते हुए अमेरिका ने ये फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक भारत और अमेरिका मिलकर अब एक सैटेलाइट बनाने जा रहे हैं जो पृथ्वी की मॉनिटरिंग का काम अलग ही तरह से करेगा। अमेरिकन स्पेस एजंसी NASA और ISRO के साथ मिलकर एक सैटेलाइट बनाएंगे जिसका नाम होगा NISAR। NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar satellite) दुनिया की सबसे मंहगी इमेजिंग सैटेलाइट हो सकती है।

इस प्रॉजेक्ट को लेकर सांइटिस्ट पॉल ए रोजेन ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। उनके मुताबिक NASA और ISRO का साथ में शुरू किया गया है यह पहला प्रॉजेक्ट होगा। उन्होंने बताया कि यह एक 2 फ्रीक्वैंसी रडार होगा। इसको दो हिस्सों में तैयार किया जाएगा। एक होगा एल-बैंड 21 सेंटिमीटर रडार और दूसरा होगा एस-बैंड 13 सेंटिमीटर रडार।

इनमें से एस-बैंड 13 सेंटिमीटर रडार ISRO द्वारा तैयार किया जा रहा है जबकि एल-बैंड को NASA बनाएगा। वहीं इन सैटेलाइट्स के जरिए पृथ्वी की टैक्टॉनिक प्लेट्स, बर्फ की परतें, वनस्पतियों आदि चीजों को मॉनिटर किया जा सकेगा। इसके जरिए प्रकृतिक आपदाओं और उनके कारणों को ज्यादा बेहतर तरीके से मॉनिटर किया जा सकेगा। वहीं तैयार होने के बाद इस सैटेलाइट को भारत से लॉन्च किया जाएगा। 2021 तक इसके लॉन्च होने की उम्मीद है।

LIVE TV