WHATSAPP वीडियो कॉलिंग पर हर दिन 5 करोड़ मिनट खर्च करते हैं भारतीय

WHATSAPPनई दिल्ली। मेसेजिंग ऐप WHATSAPP पर भारतीय यूजर्स रोजाना 5 करोड़ मिनट की वीडियो कॉल्स करते हैं। पिछले साल नवंबर में आए वीडियो कॉलिंग फीचर का सबसे ज्यादा यूज भारतीयों ने किया। यह दुनिया के किसी और देश में वॉट्सऐप यूजर्स की तुलना में सबसे ज्यादा है।

वॉट्सऐप का भारत में मुकाबला हाइक, गूगल के एलो और वाइबर से किया गया है। इसके वीडियो कॉलिंग फीचर, माइक्रोसॉफ्ट के स्काइप, ऐप्पल के फेसटाइम और गूगल के ड्युओ(Duo) की टक्कर में माना गया। वॉट्सऐप के यूसेज में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे डेटा प्राइसेज का कम होना भी बताया जा रहा है।

वॉट्सऐप डेटा के मुताबिक, हर 5 करोड़ मिनट से ज्यादा वीडियो कॉलिंग करके भारत दुनियाभर में पहले स्थान पर है। दुनियाभर में यूजर्स हर दिन 5।5 करोड़ से ज्यादा वीडियो कॉल्स करते हैं और इन कॉल्स में रोजाना 34 करोड़ से ज्यादा मिनट लगाते हैं। वॉट्सऐप के पास दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं।

वॉट्सऐप ने 6 साल पहले मैसेजिंग और ग्रुप चैट से शुरुआत की थी, जिसमें बाद में कॉलिंग के साथ कई फीचर्स जोड़े गए।

LIVE TV