
नई दिल्ली। अगर आप घूमने के साथ ही धार्मिक जगहों पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो नेपाल की राजधानी काठमांडू ज़रूर जाएं। यूनेस्को ने इसे हैरिटेज साइट में शामिल कर रखा है। इसकी ख्याति एक धार्मिक नगरी के रूप में तो है लेकिन यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। बात चाहे कला कि हो या संस्कृति कि, इसकी चर्चा विश्वभर के पर्यटकों की जुबान में रहते हैं।
कैसे पहुंचें
दिल्ली, वाराणसी, कोलकाता से इंडियन एयरलाइंस, दिल्ली और मुंबई से द रॉयल नेपाल एयरलिंस और डेक्कन और वाराणसी से नेपाल जा सकते हैं। ऑफर के लिए नेपाल टूरिज़म बोर्ड ने भारतीय पर्यटकों के लिए हालिडे पैकेज के अंतर्गत तीन के साथ एक फ्री फैमिली ऑफर भी दिया है। ना सिर्फ फ्री फैमिली पैकेज बल्कि टिकट खरीदने वालों को फ्री कैसीनों और पशुपती नाथ मंदिर के दर्शन भी कराये जाएंगे।
मंदिरों का खूबसूरत शहर
देवापटन स्थित पशुपती नाथ मंदिर में दूर-दूर से लोग भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हे। इसके साथ ही वटशाला देवी का मंदिर है, जिसे शुभ का प्रतीक माना जाता है। इससे थोड़ी दूर नियतापाल मंदिर है, ये भक्तपुर की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है, जिसकी ऊंचाई 125 फुट है।
दत्तात्रेय मंदिर
काठमांडू का यह अनोखा मंदिर अपने नर्माण के लिए प्रसिद्ध है क्योंकि इसे एक ही पेड़ की लकड़ी से बनाया गया है। इसे अठारहवीं सदी में स्थापित किया गया था। यह मंदिर भगवान शिव के नाम से प्रसिद्ध है जिसमें ब्रह्मा, विष्णु व महेश की त्रिमूर्ति स्थापित है।
कृष्ण मंदिर
यह तीन मंज़ीला मंदिर पाटन दरबार चौक के स्थित है। अगर आप कला और सौंदर्य के प्रेमी हैं तो यहाँ का आर्ट एंड क्राफ्ट आपको खूब पसंद आएगा। यहाँ की कलाकारी बांस व पत्थर पर लिखी गई लिपि आकर्षण का केंद्र है।
काठमांडू की रंगीन शाम
काठमेंडू में सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि गज़ल, डिस्को, डांस, स्नूकर, और विडियो गेम्स जैसी सुविधाओं का भी मज़ा लिया जा सकता है। साथ ही ताश के शौकिन लोग कैसीनो में कई तरह के गेम्स खेल रंगीन शाम का मज़ा ले सकते हैं।