फीचर्स वही और मॉडल भी… लेकिन इस लेटेस्ट NOKIA 3310 की कीमत लाखों में

NOKIA 3310नोकिया मोबाइल कंपनी का वही पुराना नाम एक बार फिर धमाल मचाने के लिए बाजार में एंट्री कर चुका है। पिछली खबरों में कंपनी ने दावा किया था कि वह अपने पुराने 3310 मॉडल को नए अवतार में पेश करेगी। जानकारी यह भी थी कि यह एक फीचर फोन होगा जो 4जी सपोर्ट के साथ आएगा। इसके बारे में यह भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि इसकी कीमत दो से तीन हजार तक होगी। ऐसा हुआ भी कंपनी ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन NOKIA 3310 महज 35 सौ रुपए में लांच किया। लेकिन इसके साथ ही इसी मॉडल का एक और वेरिएंट भी है जिसकी कीमत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। इसकी कीमत है करीब एक लाख रुपए।

NOKIA 3310 में लगा है गोल्ड और टाइटैनियम

ख़बरों के मुताबिक़ रूस की एक कंपनी Caviar ने Nokia 3310 का एक प्रीमियम वैरिएंट डिजाइन किया है। इसमें गोल्ड और टाइटैनियम के मेटेरियल लगे हैं।

खास बात ये है कि इसके पीछे रूस के प्रेसिडेंट व्लादमीर पुतिन के चेहरा बनाया गया है। इसके साथ ही रूस के नेशनल ऐंथेम की की एक लाइन भी लिखी हुई है।

इस खास महंगे और प्रीमियम वैरिएंट को Nokia 3310 Supremo Putin वेरिएंट का नाम दिया गया है।

Caviar ने इस Nokia 3310 की कीमत लगभग 1,700 डॉलर( 1,13,200 रुपये) रखा है। इस हैंडसेट के होम बटन में रूसी फेडरेशन का Coat of arms बना हुआ है।

गौरतलब है कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान नोकिया की स्वामित्व वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 3310 लॉन्च किया है और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जून से पहले भारत में भी लॉन्च हो जाएगा।

रुस की कंपनी Caviar समय-समय पर प्रीमियम स्मार्टफोन्स लॉन्च करती रहती है। इस फर्म मे नोकिया 3310 के इस पुतिन वैरिएंट के कई मॉडल लॉन्च किए हैं। जाहिर है यह नोकिया का हैंडसेट है इसलिए इस वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।

LIVE TV