क्लेमनटाउन में सेना के 83 अफसरों-जवानों को वीरता पुरस्कार

सैन्य अधिकारीक्लेमनटाउन। देश की रक्षा करने वाले सरहद के जवानो की बाद कहें तो हम सभी उनके वजह से सुरक्षित हैं। जिनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। क्लेमनटाउन स्थित गोल्डन की डिवीजन में बुधवार को सेना की पश्चिम कमान का अंलकरण समारोह आयोजित किया गया। इस खूबसूरत मौके पर युद्ध क्षेत्र में विशेषर रूप से वीरता का प्रदर्शन करने वाले सैन्य अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। छह वीर ऐसे हैं जो वीरता के प्रतीक हैं उन्हें मरणोपरांत सेना पुरस्कार से नवाजा गया।

कानून सख्त: अब जहरीली शराब से मौत पर मृत्यु दंड की सजा, नया अध्यादेश मंजूर

बुधवार को गोल्डन-की डिवीजन के रंजीत सिंह सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांड-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह ने विभिन्न सैन्य ऑपरेशन के दौरान साहस और सेवा के लिए 83 पदक प्रदान किए। इनमें छह अधिकारियों और जवानों को मरणोपरांत सेना मेडल से नवाजा गया। जिनकी वीरांगनाओं ने यह सम्मान प्राप्त किया।

जब वीरांगनाओं ने मंच पर कदम रखा तो उनके मुख पर गर्व की भावना और आंखों से आंसु छलकते दिखाई दिए। इसके अलावा वीरता पुरस्कार से अलंकृत अधिकारियों औरजवानों का संक्षिप्त प्रशस्ति पत्र भी समारोह में पढ़ा गया। विपरीत परिस्थितियों में अदम्य वीरता और असाधारण बहादुरी की गीत-कथा सुनकर पूरा सभागृह देशभक्ति से तरबतर हो गया।

पुरस्कार प्राप्त कर रहे सैन्यकर्मियों का वहां मौजूद जवानों ने तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि सुरिंदर सिंह ने जवानों को मेडल देते हुए पीठ थपथपाते हुए शाबासी दी। कार्यक्रम में काफी संख्या में सेवारत व सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि पश्चिमी कमान में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड के राज्य आते हैं। यह समारोह पहली बार क्लेमनटाउन में आयोजित किया गया।

क्लोरीन गैस रिसाव: तीन अधिकारियों को चार्टशीट

LIVE TV