दिल्ली में कैसीनो पर छापा, 32 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली में कैसीनो पर पुलिस ने रविवार को एक अवैध कैसीनो पर छापा मार कर 32 लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 1.37 करोड़ रुपये मूल्य के टोकन जब्त किए। एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय स्थित कैसीनो पर छापेमारी की गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने कहा, “हमने 11 लक्जरी कारें भी जब्त की हैं।”

दिल्ली में कैसीनो पर छापा से पहले रेव पार्टी में पकड़ी थी स्विस महिला

इससे पहले पुलिस ने गुड़गांव के गांव कोटा बिस्सर में क्रिसमस ईव की आड़ में रेव पार्टी करते 44 लोगों काे दबोचा था। इनमें एक स्विस महिला समेत 4 लड़कियां भी शामिल थी। यहां 100 से अधिक लोग थे, जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बाद में पुलिस ने 7 लोगाें को कोर्ट में पेश कर बाकी को छोड़ दिया था। इन लोगों ने फेसबुक के माध्यम से पार्टी का न्योता दिया था और एक हजार रुपए यहां एंट्री फीस रखी गई थी। गिरफ्तार सभी लोग दिल्ली के थे।

LIVE TV