7 महीने तक लड़की का हुआ रेप, रोज़ बना वीडियो, मौसी बैठती थी दरवाज़े पर ! देखें पूरा मामला…

दिल को हिला कर रख देने वाला ऐसा मामला सामने आया है | जिसे सुनकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी | एक 18 साल की विवाहिता का ही हुआ रेप | अपनी ही मौसी के घर गई तो वहां उसके साथ घिनौना काम कर दिया गया |

इस पूरे कांड में मौसी ने दिया साथ | अपने ही एक परिचित को घर बुलाया और अपनी बहन की विवाहित लड़की को उसके साथ कमरे में बंद कर दिया |

फिर उस कमरे में लड़के ने न सिर्फ रेप किया बल्क‍ि उसका वीडियो भी बनाया | कमरे के बाहर दरवाजे पर मौसी कुर्सी डालकर बैठी रही | इसके बाद विवाहिता के सतह ये सिलसिला 7 महीने तक बंधक बनाकर चला |

मामला रतनगढ़ के पास गांव टीडियासर का है | 18 साल की विवाहिता के दुष्कर्म का मामला 7 महीने बाद सामने आया है | विवाहिता ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने, इस वीडियो से ब्लैकमेल करने और सात महीने तक कैद में रखने को लेकर शुक्रवार पीड़िता की मौसी और रेप करने वाले लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया |

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की शादी रतन नगर के एक लड़के के साथ हुई थी | शादी के बाद वह ससुराल नहीं गई बल्क‍ि पिता के घर टीडियासर में ही रही | उसकी मौसी हरियाणा के हरसावा, सि‍वाणी में रहती है जहां अजय जाट का आना-जाना था |

 

कॉल पर अधिकारी का गलत सुनना पूरे मुंबई एयरपोर्ट को पड़ गया भारी, फोन करने वाला युवक फंसा ! देखें क्या हुआ ऐसा…

 

मौसी ने ही पीड़ित महिला की अजय से जान पहचान कराई थी और कई बार जबरदस्ती फोन पर उससे बात भी करवाई थी | उसकी मौसी ने नवंबर 2018 में उसे अपने गांव हरसावा बुला लिया |

पीड़ित महिला वहां पहुंची तो अजय पहले से ही वहां मौजूद था | मौसी ने उन दोनों को एक कमरे में बैठा दिया और गेट बंद करके खुद आगे बैठ गई |

अजय ने उस समय उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया | दोनों ने यह वीडियो दिखाकर पीड़ित महिला से कहा कि इस घटना के बारे में किसी को न बताए, अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे | यह कहकर उसे वापस गांव भेज दिया |

उसके दो दिन बाद अजय ने फोन करके पीड़ित महिला को उसकी मार्कशीट और आधार कार्ड के साथ बुलाया | वह मूल कागजात लेकर एक मंदिर पहुंची तो आरोपी ने कागजात लेकर शादी के लिए दबाव बनाया लेकिन उम्र कम होने की वजह से शादी नहीं हो पाई | उसके बाद वह बंधक के रूप में सात महीने तक इन दोनों के चंगुल में रही |

 

LIVE TV