6.84 करोड़ रुपये भारत से कमा रहा हैं व्हाट्सएप , रोज होती हैं करोड़ो की देनदारी…

आज के समय में लोग सोशल मीडिया में अधिक वयस्त नज़र आते हैं। वहीं देखा जाए तो सोशल मीडिया से सम्बंधित एप फेसबुक हो या फिर व्हाट्सप लोग एक्टिव ही उसमें नज़र आते हैं।

 

 

खबरो की माने तो फेसबुक के स्वामित्व वाली सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को भारत से पिछले वित्त वर्ष में 6.84 करोड़ की कमाई हुई है। कंपनी ने पहली बार इस तरह की जानकारी को साझा किया है। कंपनी ने एक साल पहले ही कारोबारियों के लिए अलग से एक बिजनेस एप लॉन्च किया था, ताकि वो अपने ग्राहकों से संवाद कर सकें।

 

तेज रफ्तार वाहन का कहर, एक के बाद एक सड़क हादसे

जहां व्हाट्सएप ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास अपने दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी सरकार से अपनी पेमेंट सर्विस को शुरू करने के लिए मंजूरी मिलने के इंतजार में है। कंपनी ने बताया कि उसको पिछले साल 57 लाख रुपये का लाभ भी हुआ था। अभी करीब 10 लाख लोग व्हाट्सएप बिजनेस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने 2018 के लिए किसी तरह की कोई आय नहीं बताई है। वहीं पांच लाख रुपये का खर्चा जरूर बताया है। हालांकि कंपनी के पार करीब 5.9 करोड़ रुपये की देनदारी है।

दरअसल व्हाट्सएप का यह एप खासतौर पर बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है। छोटी या बड़ी कंपनियां व्हाट्सएप पर अपना बिजनेस अकाउंट बनाकर अपने ग्राहकों से आसानी से जुड़ सकती हैं। व्हाट्सएप बिजनेस एप की खासियतों की बात करें इसमें मैसिंज के लिए कुछ खास टूल्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें क्विक रिप्लाई जैसे फीचर्स भी हैं।

देखा जाए तो इस एप की मदद से कारोबारी अपने ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट के डिस्क्रिप्शन में ई-मेल आईडी, एड्रेस और वेबसाइट की जानकारी दी जा सकती है। साथ ही आपको बता दें कि व्हाट्सएप के बिजनेस के साथ ग्रीन टिक मिलता है यानि अकाउंट को वेरिफाई किया जाता है।

गौरतलब है कि व्हाट्सएप ने इसी साल जनवरी में कहा था कि उसके बिजनेस एप के एक्टिव यूजर्स की संख्या 50 लाख से अधिक हो गई है और इसी दौरान कंपनी ने बिजनेस एप के डेस्कटॉप वेब वर्जन को भी पेश किया था।

LIVE TV