6 साल की बच्ची का रेप हुआ, जांच के दौरान बच्ची ने ही आरोपी को पहचाना

हरियाणा का एक शहर पानीपत| यहां की एक छोटी बच्ची, जो साल 2017 में 6 साल की थी. अब 8 साल की हो गई है| 22 जून, 2017 की शाम 16 साल के एक लड़के ने इस बच्ची का रेप किया| लड़का उस समय 10वीं में था| उसके मम्मी-पापा मेहनत मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पैसे कमा पाते हैं|

इस केस में बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत की| बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे बेटी दुकान गई थी. सामान लाने के लिए| काफी देर तक बच्ची के वापस न आने पर मां ने ढूंढना शुरू किया| उन्होंने देखा कि पशु बाड़े से बच्ची की रोने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी| वो वहां गईं| उन्होंने देखा कि लड़का बच्ची से रेप कर रहा था| उन्होंने रंगे हाथों लड़के को पकड़ लिया|

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया| और बच्ची से भी पूछताछ की| जांच के दौरान बच्ची ने आरोपी लड़के को पहचान लिया| बच्ची तब 6 साल की थी|

आ गयी हैं पुरुषों के लिए गर्भनिरोध जैसा काम करने वाली गोलियां, जाने क्या है इनका उपयोग…

आरोपी लड़के का नाम प्रदीप है, कुछ लोग उसे अनूप भी कहते हैं| प्रदीप हडताडी गांव का रहने वाला है| अब इसकी उम्र 18 साल हो चुकी है| दो साल पहले पुलिस की गिरफ्तारी के बाद मामला कोर्ट पहुंचा| जिसकी सुनवाई होना शुरू हो गई| मां और अन्य लोगों ने आरोपी के खिलाफ गवाही दी|

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशिबाला चौहान ने आरोपी को 15 साल की सुनाई सजा और 50 हजार रुपए का जुर्माना देने की सजा सुनाई| उन्होंने कहा कि अगर आरोपी 50 हजार रुपए समय रहते नहीं देता, तो उसे एक साल और जेल में काटना पड़ेगा|

बता दें कि कुछ ऐसा ही मिलता जुलता मामला साल 2016 में भी सामने आया था| ये मामला दिल्ली के मंडावली का है| बच्ची ने रेप करने वाले तीन आरोपियों को उनकी शक्ल से नहीं बल्कि उनकी आवाज से पहचाना था|

रात के 11 बजे 8 साल की बच्ची घर के बाहर सो रही थी| तीन आरोपियों ने यमुना किनारे जंगल के पास बच्ची को लेजाकर दो घंटे तक रेप किया| रेप करने के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खूब बहने लगा| वह दर्द से तड़प रही थी. उसी हालत में बच्ची को आरोपियों ने उसके घर के बाहर फेंक दिया और फरार हो गए|

मां ने देखा, तो जोर से चिल्लाई| पापा भी घबरा कर बाहर आए| अस्पताल ले गए| इलाज हुआ| पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की| आरोपी कपड़ा बांधकर रेप करने आए थे| एक आरोपी घर के बगल का रहने वाला था|

बच्ची उसकी आवाज से अच्छी तरह वाकिफ थी| उसने पुलिस को पहले उसी का नाम बताया| बाकी दो फरार थे| पुलिस की लंबी टीम ने उन्हें भी पकड़ा| पिता ने बताया कि भाई और आमिर के बीच काफी बुरी लड़ाई हुई थी| इस कारण वह आमिर की आवाज पहचानती थी|

LIVE TV