54 आइएएस अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी

त्रिवेंद्र सिंह रावतदेहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सख्त रुख के बाद मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने राजधानी के परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान अनुपस्थित रहे 54 आइएएस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इनमें प्रमुख सचिव से लेकर अपर सचिव स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने मंडलायुक्त, सभी जिलाधिकारियों व विभागीय प्रमुखों से भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनुपस्थित होने वाले अधिकारियों की सूची तलब की है।

आरोपी को छुड़ाकर थाने से ले गए भाजपा नेता,पुलिस बनी रही मूकदर्शक

स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में कई अधिकारियों ने शिरकत नहीं की थी। इस कार्यक्रम में चुनिंदा ही आइएएस अधिकारी पहुंचे थे। इस मामले को मुख्यमंत्री ने बेहद गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव से ऐसे अधिकारियों की सूची तलब की थी। उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची तैयार कर सख्त कदम उठाने और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई निर्देश दिए थे। गुरुवार शाम मुख् सचिव एस रामास्वामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से नदारद रहने वाले 54 आइएएस अधिकारियों को नोटिस जारी किए।

सरहद पर उत्तराखण्ड का एक और लाल शहीद, बेटियों ने दी चिता को आग

सूत्रों के मुताबिक इनमें अपर सचिवों के अलावा प्रभारी सचिव, दो सचिव व एक प्रमुख सचिव भी शामिल हैं। मुख्य सचिव ने इन सभी अधिकारियों के साथ ही दोनों मंडलायुक्त, सभी जिलाधिकारियों व विभागीय प्रमुखों को भी तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

संख्या को लेकर गफलत

मुख्य सचिव द्वारा कितने अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया, इसे लेकर गफलत की स्थिति रही। मुख्यमंत्री सचिवालय से कुल 54 आइएएस अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी मीडिया को दी गई लेकिन मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने अधिकारियों की संख्या को लेकर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि सभी आइएएस अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।

LIVE TV