500-1000 के बाद अब ये नोट होंगे बंद, सरकार का फैसला आज से लागू


500-1000 के नोटनई दिल्ली
| केंद्र सरकार ने कहा है कि जल्द ही प्लास्टिक करंसी नोटों की छपाई शुरू करेगी| इसके लिए जरूरी सामान जुटाने का काम जारी है| संसद में वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकारी दी है| सरकार के इस फैसले से जल्द ही 500-1000 के नोट प्लास्टिक नोट में बदल सकते हैं|

एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया कि जल्द ही प्लास्टिक या पॉलिस्टर की परत वाले नोटों की छपाई शुरू होगी| इसके मटीरियल की खरीद शुरू हो चुकी है और उनकी अगुवाई में सरकार ने इसके लिए एक कमेटी भी बना दी है| उन्होंने यह बात आरबीआई की तरफ से कागज के नोटों की जगह प्लास्टिक नोट लाने के सवाल पर बताई|

500-1000 के नोट होंगे नए

रिजर्व बैंक लंबे समय से प्लास्टिक करंसी नोट लाने पर विचार कर रहा है| फरवरी 2014 में सरकार ने संसद को बताया था कि इन नोटों का मैसूर, जयपुर, शिमला कोच्ची और भुवनेश्वर में 10-10 रुपये के एक अरब प्लास्टिक नोट उतार कर ट्रायल किया जाएगा|

प्लास्टिक नोट की सबसे ख़ास बात इसका लगभग पांच सालों तक सुरक्षित रहना है| इसकी नकल करना भी बेहद कठिन होता है और ये ज्यादा साफ-सुथरे दिखते हैं|

LIVE TV