आगरा। सरेराह दो प्यार करने वाले 4G और Whats App की दीवानगी में भिड़ गये। मामला था आगरा के कालिन्दी विहार इलाके का जहां 4G की चाहत में एक लड़की ने अपने प्रेमी की पिटाई बीच सड़क पर कर दी। लड़की अपने प्रेमी से फोन मांग रही थी जिसमें 4G की सुविधाएं हों।
4G की चाहत
जानकारी के मुताबिक लड़की के पास एक पुराना नोकिया फोन था। लड़के ने बताया कि उसकी नौकरी नैनीताल की एक निजी फिल्म में लग गयी है।
तो लड़की ने आपस में बात होती रही इसलिए लड़के से एक 4G और WhatsApp वाले फोन की मांग की। लेकिन लड़के ने फोन को नैनीताल से भेजने की बात कही।
लड़की समझ गयी कि उसकी मांग अब पूरी नहीं होने वाली। फिर क्या था माहौल बिगड़ गया या कहें माहौल बन गया।
लड़की ने बीच सड़क पर ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद दोनो में मारपीट शुरू हो गयी। बाद में मामले को पुलिस ने थाने में ले जा कर सुलझाया।