टूटा दुखों का पहाड़… मकान गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार तड़के बरसात के कारण एक मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस के साथ जिला प्रशासन की टीम पहुंची है।

मकान

पुलिस ने बताया कि हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र में तड़के बरसात के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:- दो थानों की सीमा को लेकर था विवाद, पैमाइश पूरी होने तक पड़ा रहा युवती का निर्वस्त्र शव

मृतकों में छोटे (75 वर्ष), रामखिलावन (50), राजरानी और उनकी सात वर्षीय पुत्री रानी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- विधायक अनिल सिंह को फिर मिली धमकी, इस बार अज्ञात ने पत्र के जरिए दिया संदेश

छोटे और रामखिलावन अपने परिवार के साथ कल रात कच्चे मकान में सो रहे थे। सुबह अचानक उनका कच्चा मकान गिर गया जिसमें यह चारों लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला लेकिन तब तक उन सभी की मौत हो चुकी थी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV