Today’s History 30 January: जानिए 30 जनवरी को इतिहास के पन्नों पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण घटनाएं

30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

  • भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नाथूराम गोडसे ने 1948 में आज ही के दिन हत्या की थी।
  • रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत 1949 में हुई।
  • दक्षिण वियतनाम में सेना ने 1964 में सत्ता पर कब्ज़ा किया।
  • दूसरे विश्व युद्ध के समय देश के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल को 30 जनवरी 1965 को ब्रिटेन के लोगों ने अंतिम विदाई दी। आपको बता दें कि विंस्टन चर्चिल एक प्रखर वक्ता ही नहीं बल्कि एक कुशल कूटनीतिज्ञ भी थे, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का 1971 में अपहरण।
  • पाकिस्तान ने 1972 में ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।
  • अमेरिका ने 30 जनवरी, 1989 को अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद कर दिया।
  • इराकी सेना ने 30 जनवरी 1991 को सउदी अरब की सीमा के पास एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस आक्रमण में करीब 12 अमेरिका सैनिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
  • सैंतालिस वर्षों बाद 1997 में महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित।
  • वैज्ञानिकों ने 30 जनवरी साल 2004 को मंगल यान पर भेजे गए अंतरिक्ष यान अपोर्चुनिटी को मंगल ग्रह पर आयरन ऑक्साइड की मौजूदगी का एलान किया था।
  • टाटा ने 2007 में एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
  • चेन्नई की एक विशेष अदालत ने 2008 में बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
  • 2009 में हुए आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।
  • कोका कोला कंपनी ने 30 जनवरी, साल 2009 को कोका काला क्लासिक का नाम बदलकर कोका कोला करने का ऐलान किया था। आपको बता दें कि साल 1985 में कोका काला के साथ कक्लासिक शब्द को जोड़ा गया था।
  • दक्षिण कोरिया ने 30 जनवरी साल 2013 को अपना पहला कैरियर रॉकेट नारो-1 प्रक्षेपित किया।

30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

  • 1910 में भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री और जिन्हें चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म। जिन्हें भारत में “हरित क्रांति के पिता” कहा जाता था।
  • 1913 में प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।
  • 1927 में स्वीडिश सोशल डेमोक्रेटिक राजनेता ओलोफ़ पाल्मे का जन्म।
  • उज्बेकिस्तान के राजनेता इस्लाम करिमोव का जन्म 30 जनवरी 1938 को हुआ।
  • ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी पीटर क्राउच का 30 जनवरी 1981 को जन्म हुआ।
  • अभिनेत्री गुरदीप कोहली का 30 जनवरी 1980 को जन्म हुआ।

30 जनवरी को हुए निधन

  • मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का 1530 में निधन।
  • भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 1948 में निधन।
  • हिन्दी साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का 1968 में निधन।
  • प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक नाथूराम प्रेमी का 1960 में निधन।
  • भारत के एक अर्थशास्त्री जे.सी. कुमारप्पा का 1960 में निधन।
LIVE TV