27 मार्च से AIIMS में भर्ती हैं राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, आज होगी सर्जरी

बीते कुछ दिनों से अपने बिगड़े स्वास्थय को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार यानी 26 मार्च को उनके सीने में अचानक दर्द उठी थी। वहीं उनकी गंभीर हाल को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए ले जाया गया। वहीं तबियत में सुधार न होता देख चिकित्सकों द्वारा उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। राष्ट्रपति कोविंद को दिल्ली स्थित एम्स में 27 मार्च की दोपहर को शिफ्ट किया गया था।


इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी शुक्रवार को होने वाली बांग्लादेश यात्रा के दौरान राष्ट्रपति कोविंद के स्वास्थय की जानकारी ली थी। इसी के साथ पीएम मोदी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी करी। इसे लेकर पीएमओ यानी प्रधानमंत्री कार्यालय से एक ट्वीट भी जारी हुआ। जिसमें लिखा था कि, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि राष्ट्रपति जी के बेटे से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं राष्ट्रपति को लेकर एम्स द्वारा जानकारी मिली है कि अब उनकी बायपास सर्जरी की जा सकती है। यह सर्जरी आज यानी मंगलवार को ही की जानी है।

LIVE TV