26/11 दोहराने की फिराक में पाकिस्तान, एक संदिग्ध का स्केच जारी

संदिग्धमुंबई। नौसेना के उरण बेस के पास हथियारों से लैस पांच-छह संदिग्ध युवकों के देखे जाने के बाद मुंबई के तटीय क्षेत्र और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। उरण में दिखे गए संदिग्ध का स्केच जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह स्केच मुंबई पुलिस ने जारी किया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को जंग नहीं पानी से हराएगी मोदी सरकार, सबसे बड़े फैसले से बस एक कदम दूर

पुलिस ने कहा कि चारों की तलाश के लिए अभियान जारी है। भारतीय नौसेना के प्रमुख पीआरओ कैप्टन डी. के. शर्मा के मुताबिक मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के साथ तलाशी अभियान चल रहा है। पश्चिम नौसेना कमान ने उरन में समूह की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है।

यह भी पढ़ें: न सेना रोक पाई, न शरीफ जान पाए… पाकिस्तान में घुसा भारत, दिया तगड़ा झटका

बता दें कि 26/11 के मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकी भी समुद्र के रास्ते ही पाकिस्तान से मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने शहर में जमकर कहर बरपाया था।

LIVE TV