26/11 बरसी : मुंबई हमले में मारे गये आतंकियों के लिए प्रार्थना करवा रहा है सईद

आज ही के दिन 12 साल पहले मुंबई में एक आतंकी हमला हुआ था जिसने सभी दो दहला के रख दिया था। शायद ही कोई हो जिसे यह आतंकी हमला भूला हो। 26 नवंबर 2008 को लश्कर के 10 आतंकवादियों ने मायानगर मुंबई में इस हमले को अंजाम दिया था। इसमें तकरीबन 170 लोग मारे गये थे।

आपको बता दें कि आज उसी मुंबई हमले की 12वीं बरसी है। इस दौरान पाकिस्तान हाफिज सईद कसाब समेत मारे गये अन्य आतंकियों को लिए प्रार्थना सभा करवा रहा है। लश्कर ए तैयबा के राजनीतिक मोर्चा जमात-उद-दावा जिसका मुखिया हाफिज सईद है उसने ही गुरुवार को पाक के पंजाब के साहिवाल शहर में इस प्रार्थना सभा कार्यक्रम की योजना तैयार की है। इसी कार्यक्रम के तहत हाफिज सईद की पार्टी मुंबई में हमले के दौरान मारे गये 10 आतंकियों के लिए प्रार्थना सभा आयोजित करेगी।

ज्ञात हो कि मुंबई हमले के बाद सुरक्षाबलों की ओर से 9 हथियारबंद आतंकवादियों को मार गिराया गया था। जबकि इस दौरान पकड़े गये अजमल कसाब को 21 नवंबर 2012 को कानून की उचित प्रक्रिया के तहत फांसी पर लटका दिया गया था।

LIVE TV