25 सितंबर 2020: देश-विदेश में घटी ऐतिहासिक घटनाएं

25 सितंबर को भारत और विश्व में कई ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं हुई जिनका जिक्र इतिहास के पन्नों में दर्ज है। आज हम आपको इतिहास में दर्ज उन्हीं कुछ घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

25 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

1340 इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1524 वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बन कर भारत आया।
1639 अमेरिका के कैंब्रिज (मेसेचुएट्स) में पहली प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत।
1844 कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट।
1926 हेनरी फोर्ड ने आठ घंटे का दिन और पांच दिवसीय कामकाज की शुरूआत की।
1981 मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1992 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक रोबोट ‘मार्स ऑब्जर्वर’ स्पेशक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा।

यह भी पढ़ें : 24 सितंबर 2020: भारत और विश्व की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं

25 सितंबर को जन्में व्यक्ति

1916 भारतीय अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, पत्रकार और महान चिंतक दीनदयाल उपाध्याय का जन्म।

1914 भारत के 6वें उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले चौधरी देवी लाल का जन्म।

1920 भारतीय गणितज्ञ और एयरोस्पेस इंजीनियर सतीश धवन का जन्म।

1939 प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म।

25 सितंबर को हुआ निधन

1955 भारतीय चिकित्सक और नारीवादी रुक्माबाई का निधन।

1958 अमेरिकी मनोवैज्ञानिक जॉन बी वॉटसन का निधन।

1980 अंग्रेजी संगीतकार और गीतकार जॉन बोनहम का निधन।

1990 बंगाली राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का निधन।

2010 भारतीय कवि, गीतकार और नवभारत टाइम्स के एक पूर्व फीचर संपादक कन्हैयालाल नंदन का निधन।

LIVE TV