24 सितंबर 2020: भारत और विश्व की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं

24 सितंबर को भारत और विश्व में कई ऐसी घटनाएं हुई जिनका जिक्र इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इनमें से कई घटनाओं के बारे में हम सभी ने पढ़ा होगा। आज हम आपको इतिहास में दर्ज उन्हीं कुछ घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो 24 सितंबर के दिन हुईं। आइए डालते हैं एक नज़र :

24 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

1493 क्रिस्टोफर कोलंबस द्वारा नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया।
1688 फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1742 बोस्टन का फैन्यूविल हॉल जनता के लिए खोला गया।
1861 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।
1932 महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में अछूतों के अधिकारों के लिए पूना पैक्‍ट पर हस्‍ताक्षर हुए।
1948 होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई।
1979 घाना ने संविधान को अपनाया।
2009 भारत के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।
2014 इसरो के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

यह भी पढ़ें : 23 सितंबर 2020: भारत और विश्व की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं

24 सितंबर को जन्में व्यक्ति

1856 हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म।
1861 महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्‍म।
1922 अमेरिकी संगीतशास्त्री फ्लोयड लेविन का जन्म।
1925 भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म।
1940 भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म।

24 सितंबर को हुए निधन

1859 सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन।
2006 दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन।

LIVE TV